फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in the house of retired bank manager

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के मकान में 21 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
theft in the house of retired bank  manager
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में मंगलवार रात प्रथमा बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर के मकान में लाखों की चोरी हो गई। चोर घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय परिवार शादी समारोह में शामिल होने अमरोहा गया था। मंगलवार देर रात परिवार के सदस्य घर लौटे तो वारदात की जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर एएसपी और एसपी सिटी ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी प्रथमा बैंक से सेवानिवृत्त हाजी मोहम्मद महफूज का मकान जिगर कॉलोनी में भी है। उनके सबसे छोटे बेटे एहतेशान की 15 दिन पहले अमरोहा में शादी हुई है। बेटे की शादी के बाद से हाजी मोहम्मद अपनी बेटी मोबशरा और उनके बच्चों के साथ अगवानपुर के मकान में रह रहे हैं। मंगलवार को अमरोहा में बेटे एहतेशान के ससुराल में शादी समारोह था। वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने अमरोहा गए थे।
विज्ञापन

मोहम्मद महफूज ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब सवा एक बजे वह अपनी बेटी के साथ घर लौटे। वह मुख्यद्वार का ताला खोलकर पहली मंजिल पर पहुंचे, तो कमरे के ताले टूटे हुए थे। कमरे के अंदर अलमारी का ताला भी ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे बहू और बेटी के लगभग 32 तोले सोने चांदी के जेवरात, साढ़े तीन लाख के नोटों के हार और करीब ढाई लाख रुपये के लिफाफे गायब मिले। उन्होंने अपने दूसरे बेटे फैजान को घटना के बारे में बताया। वह रात में ही जिगर कॉलोनी से अगवानपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एएसपी सागर जैन, सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। मकान की पिछली दीवार पर पैरों के निशान मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि चोर दीवार के सहारे पहली मंजिल पर दाखिल हुए। इसके बाद ही कमरों के ताले तोड़े और माल बटोर कर चोर फरार हो गए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की और मौके से नमूने जुटाए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
92 दिन बाद फिर से चोरी, पुलिस के हाथ खाली
मुरादाबाद। सेवानिवृत्त बैंक मैनजर हाजी मोहम्मद महफूज के मकान में 92 दिन बाद फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पहले भी चोर पहली मकान के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये का सामान बटोर कर ले गए थे। उस वक्त की घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।

अगवानपुर में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर चोरी की घटना हुई है। घटना के समय परिवार बाहर गया था। घर लौटने पर वारदात की जानकारी हो पाई है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी खुलासे को लगा दी गई है।
सागर जैन, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed