फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in shop

कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान के ताले तोड़कर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

शनिवार देर रात किसी तरह कुछ चोर नगर के रामपुर रोड स्थित इंवर्टर बैटरी की दुकान का ताला काट कर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान में रखे 5 ट्रैक्टर के बेट्रे, 5 इंवर्टर के बेट्रे तथा पांच इंवर्टर, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी ले गए। सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित दुकानदार स्वामी हस्सन रजा को चोरी होने का पता चला। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दे दी।

विज्ञापन
theft in shop

विस्तार

टांडा। कोतवाली तथा तहसील से मात्र 500 मीटर दूरी पर नगर के रामपुर रोड स्थित इंवर्टर बैटरी की दुकान पर शनिवार रात चोरों ने दुकान के ताले काट कर लाखों का समान ले गए।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने जहां एक ओर लोग अपने घरों से नही निकल रहे है। वही दूसरी ओर चोर इस बारिश भरे मौसम का जमकर फायदा उठा रहे है। शनिवार देर रात किसी तरह कुछ चोर नगर के रामपुर रोड स्थित इंवर्टर बैटरी की दुकान का ताला काट कर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान में रखे 5 ट्रैक्टर के बेट्रे, 5 इंवर्टर के बेट्रे तथा पांच इंवर्टर, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी ले गए। सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित दुकानदार स्वामी हस्सन रजा को चोरी होने का पता चला। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दे दी। जिसकी रिपोर्ट देर शाम तक नहीं हुई थी। उधर बीते 15 दिनों में हुई लाखों की चार चोरियों का भी अब तक पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है। जिसके कारण लोगों में चोरी का खौफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed