फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in closed house

बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी समेत लाखों की ज्वैलरी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
theft in closed house
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में शुक्रवार रात चोरों ने निजी अस्पताल कर्मी के बंद मकान का तोला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अभिषेक भटनागर कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कैशियर की नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी एक महीने पूर्व दोनों बच्चों के साथ मायके गई हैं। पीड़ित अभिषेक के अनुसार जिला बिजनौर के नूरपुर में उनके रिश्तेदार रहते हैं। शुक्रवार को उनके रिश्तेदार के यहां शादी का कार्यक्रम था। जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ शादी में शिरकत करने गया था। देर शाम जब वह माता-पिता को कार्यक्रम में छोड़कर रात करीब आठ बजे मकान में ताला डालकर ड्यूटी पर चला गया। रात करीब साढ़े बारह बजे उनके पड़ोसी ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो अभिषेक को आवाज लगाई। कई आवाज के बाद भी अंदर से आवाज नहीं आई। तो पड़ोसी ने अंदर जाकर देखा तो घर का सामना आंगन में बिखरा पड़ा था। उन्होंने तभी अभिषेक को फोन घटना की जानकारी दी। अभिषेक ने बताया कि छत के जीने का दरवाजा टूटा था। इसे से चोर दाखिल हुए। इसके बाद घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का प्रार्थना पत्र मिला है। प्रार्थना पत्र की जांच कराई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed