फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft in another temple in the city in 24 hours

चौबीस घंटे में शहर के एक और मंदिर में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Theft in another temple in the city in 24 hours
चौबीस घंटे के अंतराल में ही चोरों ने शहर के एक और मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी के मंदिर में रखे दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी और पीतल के घंटे व बर्तन चोरी कर लिए। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इससे पहले चोरों ने कोतवाली के चौराहा गली स्थित मंदिर में वारदात की थी।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी वासुदेव भट्ट ने बताया कि वह गुरुवार रात पूजा पाठ करने के बाद मंदिर के दरवाजे पर ताले लगाकर चले गए थे। शुक्रवार सुबह वह मंदिर पहंचे तो उन्होनें देखा कि मंदिर पर लगा ताला टूटा हुआ था। उन्होनें अंदर जाकर देखा तो मंदिर में रखे दानपात्र नकदी और पीतल के बर्तन, मूर्तियां चोरी हो चुकी थीं। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे पता चला कि करीब दो बजे आरोपी चोर मंदिर के अंदर घुसा और दान पात्र के ताले तोड़कर रूपये निकाल लिए। इसके अलावा उसने मंदिर से पीतल के बर्तन, मूर्तियां बैग में भर ली थी। इसके बाद ही आरोपी फरार हुआ था। शुक्रवार सुबह पूजारी की सूचना पर स्थनीय भी मौके पर जुट गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में एक माह में दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चार दिसंबर को भी मंदिर के दानपेटी से 25 हजार रूपये चोरी किए थे। इस बार भी करीब दस हजार की नकदी चोरी की गई है। एक दिन पहले कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी की घटना हुई थी। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed