{"_id":"654557d3be5b93e75807dbac","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-four-houses-in-agwanpur-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-277215-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अगवानपुर में चार घरों के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अगवानपुर में चार घरों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में एक ही रात में चोरों ने चार मकानों के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई है।
अगवानपुर के मोहल्ला पजाया में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मुस्तरी, बहारुद्दीन, निजामुद्दीन और शहंशाह के मकानों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। बहारुद्दीन और शहंशाह के घर में चोरों को कुछ नहीं मिला। मुस्तरी के घर से 5 हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवर निजामुद्दीन के घर से 10 हजार रुपये, पीतल के बर्तन बटौर कर ले गए। घटना के दौरान चारों मकान बंद थे। शुक्रवार को मुस्तरी घर पहुंची तो ताले टूटे पड़े थे। वहीं कमरे में कपड़े और समान बिखरा पड़ा था। पड़ोसी निजामुद्दीन की माने तो वह आरा मशीन पर चौकीदारी करता है। पत्नी अफसाना दोनों बेटों के साथ भोजपुर रिश्तेदारी में शादी में गई थी। सुबह लौटी तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से पूछताछ की।