{"_id":"693dcfbf3b2af26a2f0fd40f","slug":"the-youth-of-brass-city-are-intoxicated-with-dhurandhar-content-is-being-created-in-abundance-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-790959-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीतलनगरी के युवाओं पर चढ़ा धुरंधर का खुमार, धड़ल्ले से बन रहे कंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीतलनगरी के युवाओं पर चढ़ा धुरंधर का खुमार, धड़ल्ले से बन रहे कंटेंट
विज्ञापन
मुरादाबाद। इन दिनों सिनेमा के शौकीनों के बीच फिल्म धुरंधर की खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले शहर के युवाओं पर बॉलीवुड की यह नई फिल्म सिर चढ़कर बोल रही है। खासकर अभिनेता अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के पात्र का ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है कि कॉलेज कैंपस से लेकर चाय की दुकानों और सोशल मीडिया तक हर जगह चर्चा है। फिल्म देखने के बाद युवा न सिर्फ इसकी कहानी और किरदारों पर चर्चा कर रहे हैं बल्कि इसके गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
धुरंधर के गानों ने खासतौर पर युवाओं को अपनी ओर खींचा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फिल्म के गानों पर बनी रील्स लगातार वायरल हो रही हैं। कई रील्स पर हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर दीपांशी ठाकुर ने फिल्म के वायरल गाने पर रील बनाई है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दीपांशी का कहना है कि यह रील उनकी खूब वायरल हुई है। केवल इंस्टाग्राम पर ही इस रील को एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि फेसबुक व यूट्यूब पर भी इस रील पर अच्छे व्यूज आए हैं। यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है वह इसपर और भी रील बनाकर शेयर करेंगी।
इंस्टाग्राम पर ही रहनुमा जावेद ने भी इस गाने पर रील बनाकर शेयर किया है। रहनुमा के अनुसार उनकी रील पर भी हजारों की संख्या मेें व्यूज आए हैं और लगातार व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। क्रिएटर रेहान ने भी इस गाने पर रील तैयार कर यूट्यूब पर शेयर की है जिसपर अबतक 50 हजार से ज्यादा व्यूज महज एक ही दिन में आए हैं। इसी तरह शहर के अन्य युवाओं में भी इस गाने पर रील बनाने का चलन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद डायरीज पेज के संचालक दीपक सैनी का कहना है कि फिल्म देखने के बाद दोस्तों के ग्रुप बनाकर गानों पर रील बनाना एक तरह से ट्रेंड में है। उन्होंने भी रील तैयार कर ली है और एडीटिंग के बाद इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करेंगे। उनके कई दोस्तों ने भी इस गाने पर रील बनाई है। कंटेंट क्रिएटर इशी गर्ग ने कहा कि फिल्म की स्टारकास्ट के अभिनय से लेकर कसी हुई कहानी और मजबूत निर्देशन तक हर चीज बेस्ट है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। अक्षय खन्ना के गाने वाले सीन पर पूरे सिनेमाहाल में तालियों की गड़गड़ाहट का शोर था।
00
शाम के शो में खासी भीड़
- फिल्म का क्रेज इस कदर है कि पीवीआर, वेव मॉल, मिगलानी सिनेमा समेत अन्य सिनेमाघरों में दिन में दो से तीन शो हाउसफुल जा रहे हैं। मिगलानी सिनेमा के संचालक कौशल कुमार का कहना है कि फिल्म की टिकटों की बुकिंग लगातार बनी हुई है। शाम और रात के शो में खासी भीड़ नजर आ रही है। खासकर युवाओं की संख्या ज्यादा रहती है। लेकिन अब हर तरह के दर्शक हॉल में पहुंच रहे हैं। युवाओं के साथ-साथ फिल्म को फैमिली ऑडियंस से भी ठीक-ठाक रिसपांस मिल रहा है।