{"_id":"6930a1470361de4f4f01975f","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-during-treatment-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105657-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 04 Dec 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल समोसा विक्रेता शफीक अहमद (38) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के ग्राम ककराली के मूल निवासी शफीक अहमद बीते बारह वर्षों से कुंदरकी में अपने ससुराल में आकर रहने लगे थे और यहीं पर अपना मकान भी बना लिया था। कुंदरकी नगर के पैंठ बाजार में वह ढेले पर समोसे बनाकर बेचते थे। बताते हैं कि बीते 19 नवंबर को शफीक अहमद एसआईआर फॉर्म भरने के लिए बाइक से अपने पैतृक ग्राम ककराली को जा रहे थे, तभी कुंदरकी डींगरपुर रोड से सटे गुरेर अड्डे के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। भीषण हादसे में शफीक गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालत गंभीर होने पर तत्काल ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मुरादाबाद से लेकर दिल्ली तक उनका इलाज चला, लेकिन जान नहीं बच सकी।