फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man threatened to attack the girl with acid

Moradabad News: युवती के बात न करने पर युवक ने तेजाब से हमले की धमकी दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
The young man threatened to attack the girl with acid
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़खानी और धमकी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक करीब एक माह से उसका पीछा कर रहा है। युवती के बात नहीं करने पर उसने तेजाब से हमला करने की धमकी दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कांठ के एक गांव की रहने वाली युवती मझोला क्षेत्र स्थित आरटीओ ऑफिस में काम करती है। युवती के अनुसार छजलैट थाना क्षेत्र के गांव किरतपुरी निवासी मुदित कुमार करीब एक माह से उसका पीछा कर रहा है। आरोपी कई बार उससे छेड़खानी और अश्लील हरकत कर चुका है। मना करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की। युवती पांच अप्रैल को आरटीओ ऑफिस के गेट के पास खड़ी थी। इसी समय आरोपी उसके नजदीक आया। उसने युवती से कहा कि यदि तुमने मुझसे बात नहीं की तो गोली मार दूंगा। उसने तेजाब डाल कर चेहरा खराब करने की भी धमकी दी। डरी सहमी युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर थाने गए और तहरीर दी। इस बारे में सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article