फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The work of de-potting the station road of the city, Rampur Doraha road started

शहर की स्टेशन रोड, रामपुर दोराहा सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The work of de-potting the station road of the city, Rampur Doraha road started
लोक निर्माण विभाग ने शहर की खस्ताहाल सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर में फव्वारा चौक से रेलवे स्टेशन तक तथा रामपुर दोराहा से जीरो प्वाइंट तक की सड़क को गड्ढामुक्त बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इन दोनों खस्ताहाल मार्गों के कारण शहर में आने व जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

शहर के फव्वारा चौक से पीतलनगरी बस स्टैंड की ओर जाने वाले रामपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा रामपुर दोराहा से जीरो प्वाइंट तक की सड़क का हाल इतना अधिक बुरा है कि उससे गुजरने वाले लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि उस मार्ग पर गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे। कई बार सड़क के इन गड्ढों के कारण ई-रिक्शा, बाइक समेत कई वाहन पलट जाने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। शहर के लोग इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग भी समय-समय पर करते रहे हैं।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग ने अब इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य शुरू किया है। गुरुवार की स्टेशन रोड पर सड़क को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू हुआ। इसके लिए फव्वारा चौक से स्टेशन रोड पर करीब तीन सौ मीटर दूर तक एक साइड में यातायात रोक कर कार्य किया गया। इसके चलते देर रात तक संबंधित मार्ग पर वाहनों का कुछ देर जाम भी लगा रहा। इसके अलावा रामपुर दोराहा से जीरो प्वाइंट तक भी खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, लक्ष्मीनारायण ने बताया कि दोनों मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के अन्य मार्गों को भी गड्ढामुक्त किया जा रहा है।

नगर क्षेत्र में भी सड़कों के निर्माण का काम तेज कर दिया गया है। लाइनपार क्षेत्र का विकास नगर मार्ग भी काफी खस्ताहाल था। कालोनी के लोग इस मार्ग के निर्माण की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। नगर निगम ने इस मार्ग के निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया है। क्षेत्र में रहने वाले नरेश कुमार, दीपक, रितिक कुमार व अशोक कुमार ने बताया कि करीब 500 मीटर लंबा यह मार्ग काफी जर्जर था। मार्ग के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed