फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The work of connecting Kanth to Delhi road is pending due to handover to the corporation.

Moradabad News: निगम को हैंडओवर के चक्कर में लटका कांठ से दिल्ली रोड को जोड़ने का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
The work of connecting Kanth to Delhi road is pending due to handover to the corporation.
मुरादाबाद। कांठ से दिल्ली रोड को जोड़ने का काम आवास विकास परिषद की एनओसी मिलने के बाद भी निगम को हैंडओवर के चक्कर में अटक गया है। एमडीए प्रशासन पूरी तैयारी कर चुका है, लेकिन दो किमी मार्ग आवास विकास का ऐसा है जो नगर निगम को हैंडओवर किया जाना है।
विज्ञापन

एक साल पहले सोनकपुर ओवरब्रिज के उद्घाटन के बाद से ही मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) प्रशासन शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए कांठ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने का काम कर रहा है। करीब चार किमी क्षेत्र वाले इस मार्ग पर एमडीए ने अपने अधिकार क्षेत्र के करीब डेढ़ किमी भाग में 24 मीटर सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया था। करीब दो किमी क्षेत्र आवास विकास परिषद की सीमा में आता है। लिहाजा एमडीए को आगे के निर्माण के लिए आवास विकास परिषद की सहमति चाहिए थी। करीब साल भर के प्रयास के बाद आवास विकास परिषद से एमडीए को एनओसी मिली, लेकिन इस एनओसी से एमडीए करीब 100 मीटर क्षेत्र में ही सड़क, नाले, साइड पटरी आदि का निर्माण करा सका। शेष क्षेत्र ऐसा है जो आवास विकास परिषद द्वारा नगर निगम को हैंडओवर करने वाली कॉलोनियों की चल रही प्रक्रिया के अंतर्गत आता है। लिहाजा आवास विकास परिषद ने इसकी एनओसी नगर निगम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने की बात कही है। इसके बाद एक बार फिर कांठ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने का काम लटकता नजर आ रहा है। हालांकि इस अवधि में एमडीए अन्य क्षेत्रों में सड़क, साइड पटरी और नाला निर्माण का काम तेजी से कर रहा है। एमडीए अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

कांठ रोड़ को दिल्ली रोड से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सड़क निर्माण के लिए आवास विकास परिषद का करीब दो किमी क्षेत्र ऐसा है, जिसे नगर निगम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। आवास विकास परिषद उसके बाद ही संबंधित क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए एनओसी देना चाहता है। मेरी तैयारी पूरी है। जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेष कुमार, वीसी
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed