{"_id":"69ed20cff71a3fc3c10d024e","slug":"the-womans-husband-was-sent-videos-and-photos-and-was-forced-to-divorce-her-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-886582-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवती के पति को वीडियो और फोटो भेज करा दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवती के पति को वीडियो और फोटो भेज करा दिया तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के पति को एक युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए। जिन्हें देखकर पति ने युवती को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के लिए मुजफ्फरनगर निवासी हसनैन का रिश्ता आया था। युवक और उसके परिवार के बारे में जानकारी करने के बाद युवती के मां-बाप ने रिश्ता करने से इन्कार कर दिया था। पिता ने बेटी का रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय कर दिया था। जानकारी मिलने पर हसनैन और उसके मां-बाप युवती के घर आए। धमकी दी कि युवती का रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय किया तो जिंदगी बरबाद कर देंगे।
पिता ने 22 अक्तूबर 2025 बेटी की शादी कर दी। इसके बाद आरोपी हसनैन ने युवती के निजी फोटो और वीडियो उसके पति के पास भेज दिए। फोटो और वीडियो देखने के बाद युवती और उसके पति के बीच विवाद रहने लगा था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने युवती को तीन तलाक दे दिया। इसके अलावा भी आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहा है। आत्तिजनक शब्द लिख दिए हैं। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।