फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman who accused the policemen of pulling her dupatta turned hostile in her statement

Moradabad News: पुलिसकर्मियों पर दुपट्टा खींचने का आरोप लगाने वाली महिला बयान में मुकरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The woman who accused the policemen of pulling her dupatta turned hostile in her statement
मुरादाबाद। बिलारी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर अभद्रता और दुपट्टा खींचने का आरोप लगाने वाली भाजपा नेता की रिश्तेदार अपने बयानों से मुकर गई। एसएसपी के आदेश पर जांच कर रहे एसपी सिटी के सामने महिला ने कहा कि उसका दुपट्टा नहीं खींचा गया था। मंगलवार को महिला भाजपा नेता अपने देवर के साथ एसपी सिटी कार्यालय में पहुंची और बयान दर्ज कराए। बिलारी थानाक्षेत्र में हाईवे पर 27 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टीएसआई शनि कुमार और सिपाही आकाश तोमर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिलारी के अमरपुरकाशी गांव निवासी सतीश कुमार अपनी भाभी ललीता के साथ बाइक से मुरादाबाद से घर लौट रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान ललीता बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गई थी। ललिता ने पुलिस कर्मियों पर दुपट्टा खींचने का आरोप लगाया था। महिला भाजपा के नवैनी पहाड़पुर मंडल के महामंत्री मेघराज सैनी की रिश्तेदार है। भाजपा नेता ने इस मामले में पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने टीएसआई शनि कुमार और सिपाही आकाश तोमर को निलंबित कर एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला एसपी सिटी कार्यालय में पहुंची और उसने बयान से मुकर गई। उसने पुलिस कर्मियों द्वारा दुपट्टा खींचने और अभद्रता करने की बात से इन्कार कर दिया है। एसपी सिटी के मुताबिक महिला ने दुपट्टा खींचने की बात से इन्कार किया है। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed