फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman was taken to Shimla and raped, and her jewellery worth Rs 10 lakh was also stolen

Moradabad News: शिमला ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म, 10 लाख के जेवर भी हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
The woman was taken to Shimla and raped, and her jewellery worth Rs 10 lakh was also stolen
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पांच लाख 60 हजार रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका पति अपराधी व शराबी प्रवृत्ति का है। वह आए दिन महिला के साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसके पड़ोसी ने कहा कि तुम अपने पति को छोड़ दो मैं अपने भांजे से तेरी शादी करा दूंगा। एक दिन पड़ोसी ने अपने भांजे से महिला की मुलाकात कराई। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला से बातचीत शुरू कर दी शादी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने एक दिन अपनी बीमार मां का इलाज कराने के बहाने उससे 1.50 लाख रुपये लिए। कुछ दिन बाद आरोपी महिला को शिमला घुमाने ले गया और वहां दुष्कर्म किया। शिमला से लौटने के बाद आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही मकान बनवा लेगा। इसके बाद दोनों साथ रहेंगे। अपने घर से नकदी और जेवर लेकर आ जाए। पीड़िता आरोपी के कहने पर अपने घर से चार लाख 10 हजार रुपये और जेवर लेकर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने नकदी और जेवरों से भरा थैला अपनी मां को दे दिया। इसके बाद पीड़िता और आरोपी को उसकी मां, मामा और उसके परिवार के लोगों ने यह कहकर गुरुग्राम भेज दिया कि यहां तुम्हारी जान को खतरा है। एक माह बाद पीड़िता घर आई तो देखा कि उसके पैसों से मकान बन गया। महिला ने निकाह की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह पहले अपने मकान का बैनामा उसके नाम कराए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article