फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman was raped by the brother-in-law by entering the room

महिला के साथ देवर ने कमरे में घुसकर किया दुष्कर्म,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The woman was raped by the brother-in-law by entering the room
मुरादाबाद। कुंदरकी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म और ननदोई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कुंदरकी थानाक्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि नौ साल पहले उसका निकाह मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। महिला के साथ कोई संतान नहीं है। महिला ने बताया कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। आरोप है कि पति ने दूसरी पत्नी को अलग रखता है। पीड़िता मकान में अकेली रहती है।
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर देवर और ननदोई छेड़खानी करते हैं। आरोप लगाया कि 27 जून की रात करीब साढ़े दस बजे देवर जबरन कमरे में घुस आया। आरोपी ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी सास से की तो उसने भी महिला को ही बुरा भला कहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी देवर और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed