फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman made the pressure of marriage so the solider committed suicide

प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव तो सिपाही ने कर ली आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
The woman made the pressure of marriage so the solider committed suicide
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के आदर्श नगर में सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर मनीत प्रताप सिंह ने सरकारी कारबाइन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम उसकी प्रेमिका कमरे पर पहुंची थी। गुरुवार को दोनों को कोर्ट मैरिज करनी थी, लेकिन उससे पहले ही सिपाही ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी आ गए और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कारबाइन भी कब्जे में ले ली है। सिपाही के बड़े भाई का आरोप है कि युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि युवती ने पुलिस को बताया कि परिजन हमारी शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात के गांव रसूलपुर पिटारी निवासी मनीत प्रताप सिंह 2018 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में चल रही थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी मुरादाबाद देहात विधानसभा से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में थी। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि मनीत कटघर के आदर्श नगर में कमल गुलशन के मकान में किराए पर रहता था। इसी मकान में दो अन्य सिपाही जमील खान और अनिल कुमार गौतम भी रह रहे थे। अनिल कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि शाम मनीत की मित्र उसके पास आई थी। वह रात में यहां ही मौजूद थी। जिस कारण जमील और अनिल मकान की छत पर सोने के लिए चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे शोर शराबा होने पर वह नीचे आए तो देखा कि मनीत खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जबकि उसकी कारबाइन भी चारपाई पर पड़ी थी। कमरे में मौजूद युवती ने बताया कि मनीत प्रताप ने खुद को गोली मार ली है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। खबर मिलने पर कटघर और गलशहीद थाने से पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही लग रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह कमरे पर पहुंची थी। गुरुवार को दोनों को कोर्ट मैरिज करनी थी। हमारी शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

भाई का आरोप, शादी का दबाव बना रही थी युवती
सिपाही के भाई बीरू सिंह ने बताया कि युवती मनीत पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी तनाव में उसके भाई ने आत्महत्या की है। गुरुवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोली हार्ट और फेफड़ा चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थी। सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed