फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman had conspired to get the lover to kill her husband

महिला ने साजिश रचकर प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The woman had conspired to get the lover to kill her husband
मुरादाबाद। भोजपुर के अहमद हसन की हत्या उसकी पत्नी ने साजिश रचकर अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने सोमवार को पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने कबूला है कि वह हत्या करने के बाद एक दूसरे से निकाह करना चाहते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र ने बताया कि भोजपुर के मनिहारान निवासी अहमद हसन का शव देवीपुरा की मड़ैया गांव के पास जंगल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। अहमद हसन वाहन चालक था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि वाहन चालक की पत्नी अफसाना उर्फ सोनम के मोहल्ले के ही परवेज से प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी बिजली मिस्त्री है। उसने दो साल पहले वाहन चालक के घर के पास ही दुकान किराये पर ली थी। इसी दौरान आरोपी के अफसाना से प्रेम संबंध हो गए थे। अहमद हसन और उसके परिवार के लोगों को अफसाना और परवेज के संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसके बाद वह दुकान बंद कर चला गया था, लेकिन वह अफसाना से उसका संपर्क बना रहा।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह परेशान हो गई थी। उसने साजिश रची थी कि वह अपने पति की हत्या करवाने के बाद परवेज से निकाह कर लेगी। 17 दिसंबर को परवेज अहमद हसन को स्कूटी से शराब की दुकान पर ले गया। यहां से शराब, सिगरेट और नमकीन का पैकेट खरीदकर देवीपुरा की मढ़िया गांव के पास जंगल में ले चले गए थे। शराब पीने के बाद अहमद हसन अधिक नशे में हो गया था। इसके बाद आरोपी ने अहमद की मुुंह और सीने में मुक्के और पैरों से हमलाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव गेहूं के खेत में फेंक कर फरार हो गया था। एसपी देहात ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed