{"_id":"667f4fa09b88f3bcee07edd5","slug":"the-woman-forced-the-teenager-to-remove-her-earrings-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-429043-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर महिला ने उतरवाए कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर महिला ने उतरवाए कुंडल
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
महिला ने 14 वर्षीय किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सोने के कुंडल उतवा लिए। पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी महिला सानिया मिर्जा उर्फ शाहिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कांठ के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि 22 मई को दिन में करीब 11 बजे उसकी 14 वर्ष की बेटी हिमानी रविदास मंदिर के पास दुकान से सामान लेने गई थी। वहां हिमानी को मोहल्ले की ही सानिया मिर्जा उर्फ शाहिन मिल गई। महिला ने चेहरे पर नकाब पहना था। आरोप है कि सानिया उसकी बेटी हिमानी को बहला फुसलाकर नगर के कब्रिस्तान में ले गई, जहां महिला ने हिमानी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सोने के कुंडल उतवा लिए। इसके बाद महिला हिमानी को छोड़कर चली गई। उसकी बेटी घबराई थी और वह घर का रास्ता भटक गई। देर शाम को जब हिमानी घर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी दी।
अरविंद ने बताया कि मामले में 23 मई को ही पुलिस को तहरीर दी गई थी। अरविंद का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी महिला को थाने छोड़ दिया और उसे डांटकर भाग दिया। इस पर उसने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।