फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The weather is getting harsh, the temperature crossed 38

Moradabad News: मौसम का तल्ख हो रहा मिजाज, पारा पहुंचा 38 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
The weather is getting harsh, the temperature crossed 38
मुरादाबाद। मुरादाबाद में अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में तापमान 38 डिग्री पार पहुंच चुका है। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ रात में उमस लगातार बढ़ती जा रही है। मौमस विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही धूप की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से दिन में गर्मी लगने लगी है तो वहीं रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम साफ था। चटख धूप खिली थी और समय बढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सुबह वातावरण में नमी 55 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 32 फीसदी रह गई। दिन में हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में रही। पिछले तीन दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि नमी कम होने की वजह बंगाल की खाड़ी से हवा नहीं आना है। पश्चिम से आने वाली हवा सूखी होती है। इसलिए अभी वातावरण में नमी कम हो रही है। यह तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार से मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। कहीं बादल छाएंगे तो कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed