{"_id":"6a0e1f7e624b010f3e095077","slug":"the-waterlogging-caused-by-the-negligence-of-the-officials-was-removed-by-voluntary-labour-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-906763-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: श्रमदान से दूर कर दिया अफसरों की अनदेखी का जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: श्रमदान से दूर कर दिया अफसरों की अनदेखी का जलभराव
विज्ञापन
पाकबड़ा। शिकायतों की प्रशासनिक उपेक्षा और अधिकारियों की बेरुखी की हदें पार हुई तो ग्रामीण आगे आ गए और समस्या का समाधान करने की ठान ली। श्रमदान करके अफसराें की अनदेखी के जलभराव को सड़क से दूर दिया गया। लंबे समय से तालाब बन चुकी रतनपुर कलां गांव की मुख्य सड़क पर जमे पानी निकासी खेतों की ओर कर दी।
रतनपुर कलां गांव के पंचायत सचिव कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के पुत्र हैं। ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक इस खस्ताहाल सड़क की शिकायत पहुंचाई थी। इसके बावजूद किसी ने मौके पर आकर सुध लेना मुनासिब नहीं समझा।
पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, प्रमोद सिंह, अर्जुन सिंह और रमेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रतनपुर कलां की यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुरादाबाद महानगर में रोजाना मजदूरी और रोजगार के लिए जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। इस रास्ते से करीब 20 से अधिक गांवों के लोग रोजाना गुजरते हैं, जिन्हें इस जलभराव के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन लोग यहां चोटिल हो रहे थे।
विज्ञापन
जब कोई सरकारी मदद नहीं मिली तो गांव के कुलवंत सिंह और जगदीश सिंह ने सड़क के किनारे स्थित अपने खेतों में सड़क का गंदा पानी निकालने की अनुमति दी। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और पानी को खेतों की तरफ मोड़कर सड़क को चलने लायक बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होना बेहद निराशाजनक है।