फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The watchman was murdered to take revenge

Moradabad News: बदला लेने के लिए की थी चौकीदार की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
The watchman was murdered to take revenge
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

चौकीदार करन सिंह की हत्या 15 दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों ने हत्या करने की वारदात को स्वीकार किया है। एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल की झाड़ियों से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया।
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि 23 अक्तूबर की सुबह कुंदरकी थाना क्षेत्र के शिमालाठेर गांव में नवाब जान की निर्माणाधीन निर्यात फर्म में चौकीदार करन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चौकीदार की पत्नी ब्रजेश देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। सीओ डॉ. अनूप सिंह के नेतृत्व पुलिस की दो टीमों ने मामले की छानबीन की। पीड़ित परिवार से जानकारी करने पर पता चला कि 15 दिन पहले शिमलाठेर से सटे हुसैनपुर हमीर गांव निवासी मोंटी चौधरी, भोले उर्फ राहुल और उनके दो अन्य दोस्तों से चौकीदार करन सिंह का किसी बात को लेकर शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


झगड़े में चौकीदार ने गाली-गलौज कर दी थी। तब आरोपियों ने देखने की धमकी दी थी। इस पर पुलिस ने मोंटी व भोले से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि झगड़े में चौकीदार के गाली देने का बदला लेने के लिए उन्होंने उसी रात सीढ़ी लगाकर प्लानिंग के साथ चौकीदार की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कुंदरकी एसएचओ शैलेंद्र कुमार, दरोगा ब्रजेश कुमार, सिपाही विक्की, विनय राठी और लाखन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक ने सोते समय चौकीदार को पकड़ा था तो दूसरे ने मारी थी गोली

एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि चौकीदार करन सिंह की हत्या करने से पहले वह गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां शराब भी पी थी, जिसके बाद प्लानिंग के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। एक आरोपी ने सोते हुए चौकीदार को पकड़ लिया था जबकि दूसरे आरोपी ने गोली मार दी थी, जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी।





चौकीदार के बेटों से भी हो चुकी थी कहासुनी

सीओ बिलारी डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि चौकीदार करन सिंह के दो बेटे जगरीश और राजू से भी आरोपी मोंटी की कहासुनी हुई थी। मोंटी का एक दोस्त शिमलाठेर में आता जाता था, जिसको लेकर चौकीदार के बेटे आपत्ति करते थे, इसको लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद चौकीदार से झगड़ा हो गया जिसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed