फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The virtue of *Arjava* (straightforwardness) conveys the message of shunning deceit and embracing sincerity: Acharya Bhadrabahu.

छल-कपट से दूर रहकर निष्कपटता अपनाने का संदेश है आर्जव धर्म: आचार्य भद्रबाहु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The virtue of *Arjava* (straightforwardness) conveys the message of shunning deceit and embracing sincerity: Acharya Bhadrabahu.
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना की गई। सुबह श्रीजी का अभिषेक और शांति धारा हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भाग लिया। आचार्य भद्रबाहु सागर ने उत्तम आर्जव धर्म की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ मन, वचन और कर्म में सरलता रखना है। व्यक्ति जैसा भीतर से हो, वैसा ही व्यवहार बाहर भी होना चाहिए। छल-कपट और दिखावे से दूर रहकर जीवन में निष्कपटता अपनाना ही आर्जव धर्म का संदेश है। महिला अध्यक्ष सुषमा जैन ने कहा कि जैन धर्म में उत्तम आर्जव धर्म का अर्थ छल-कपट, दिखावे और स्वार्थ से दूर रहना है। जहां मन, वचन और कर्म में एकरूपता होती है वहीं आर्जव धर्म की अनुभूति होती है। श्रीजी के अभिषेक और शांति धारा के पुण्यार्जक परिवारों में महिमा जैन, ऋतु जैन, पारिजात जैन, छवि जैन, यश वर्धन जैन, आशा जैन, धीरज जैन, नेहा जैन, नीरज जैन आदि शामिल हुए। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री नीरज जैन, उपाध्यक्ष सजल, महिला अध्यक्ष सुषमा जैन, कोषाध्यक्ष रीमा जैन, छवि जैन, रुक्मिणी जैन, उषा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed