{"_id":"68aa2c8341354fb29701c743","slug":"the-villagers-of-chidiya-bhawan-protested-against-the-village-head-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108877-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चिड़िया भवन के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चिड़िया भवन के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन
Sun, 24 Aug 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। चिड़िया भवन गांव के अनुसूचित जाति बाहुल्य मोहल्ले में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर एक माह में मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन करने और गांव से पलायन करने की चेतावनी दी।
शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में चिड़िया भवन के ग्रामीणों ने नगर के डा.आंबेडकर पार्क में इकटठा होकर अपनी मांगों को लेकर बैठक की। बैठक में अनुसूचित जाति बाहुल्य मोहल्ले में विकास कार्य न कराने का मुददा प्रमुखता से उठा। तय हुआ कि पहले एसडीएम बिलारी को ज्ञापन देकर एक माह का समय लिया जाए उसके बाद धरना प्रदर्शन शुरू किया जाए। बैठक के बाद अनेक ग्रामीण तहसील में एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और अपने गांव के प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अनुसूचित जाति वाले मोहल्लों के रास्तों में कीचड़ और जलभराव है। चार साल बीत जाने के बाद भी पंचायतराज विभाग द्वारा कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। पूर्व में बीडीओ और एडीओ पंचायत को ज्ञापन देने के बाद भी अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है यदि एक माह के भीतर मौके पर ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्य नहीं कराए गए तब अनुसूचित जाति सामाजिक संगठन के बेनर तले अनुसूचित जाति वर्ग के लोग एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में राजवीर सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेश चंद्र, हरीप्रकाश, रामौतार, संदीप कुमार, कौशल कुमार बौद्ध, जसपाल सिंह, अतुल कुमार, रविंद्र कुमार, दीपक कुमार आदि मुख्य थे। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद बीडीओ बिलारी को जांच सौंपी गई है।