फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Under-19 World Cup win will inspire the city's young players.

Moradabad News: अंडर-19 वर्ल्ड कप की जीत शहर के युवा खिलाड़ियों को करेगी प्रेरित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The Under-19 World Cup win will inspire the city's young players.
मुरादाबाद। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर पीतलनगरी में भी खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस बड़ी सफलता को लेकर जिले के खेल अधिकारियों, क्रिकेट संघ और कोचों ने इसे देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया है। क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि टीम की इस जीत से नए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। भारतीय टीम की जीत पर जिले के खेल प्रेमियों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी और युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन



क्या बोले क्रिकेट से जुड़े लोग
- अंडर-19 टीम की जीत यह साबित करती है कि देश में जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस जीत से युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा और मुरादाबाद के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। - सुनील कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन


- भारतीय टीम का छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतना ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह जीत मजबूत घरेलू ढांचे और बेहतर प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है। जिले में भी क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - विजय गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


- अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया। इससे साफ है कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। यह जीत युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी। - मिर्जा दानिश आलम, क्रिकेट कोच


- अंडर-19 वर्ल्ड कप की सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का नतीजा है। उम्मीद है कि इस जीत से प्रेरित होकर शहर के उभरते खिलाड़ी भी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का सपना साकार करेंगे। - बदरुद्दीन सिद्दीकी, क्रिकेट कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed