फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Unaided School Association extended the tenure of the committee for one year.

Moradabad News: वित्तविहीन विद्यालय संघ ने कमेटी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Unaided School Association extended the tenure of the committee for one year.
बिलारी। सहसपुर गांव के एचएसए इंटर कॉलेज में सोमवार दोपहर वित्तविहीन विद्यालय संघ की बिलारी तहसील इकाई की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय संघ की वर्तमान कमेटी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। बैठक में एनसीईआरटी की किताबें बाजार में उपलब्ध कराने की मांग मुख्य रूप से उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले वित्तविहीन विद्यालय संघ की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि संगठन के कार्यों को गति देने के लिए वर्तमान कमेटी का कार्यकाल ही एक वर्ष के लिए और आगे बढ़ा दिया जाए। इस दौरान अध्यक्ष अमर सिंह सैनी, उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री जीशान पाशा, उपमंत्री मोहम्मद जुबैर, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार और कोषाध्यक्ष इमाम हुसैन आदि पदाधिकारियों को एक साल और संगठन का कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में विद्यालय संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ पाशा ने कहा कि बाजार में एनसीईआरटी की किताबों की भारी कमी है। किताबें लेने के लिए छात्राें और अभिभावकों को बाजार में भटकना पड़ रहा है। सरकार से मांग उठाई गई कि बाजार में पर्याप्त मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध होनी चाहिए। संघ के पूर्व अध्यक्ष गनपत सिंह ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते हैं। बैठक के अंत में विद्यालय संघ के अध्यक्ष अमर सिंह सैनी ने सभी को संगठन मजबूत बनाए रखने का संकल्प दिलाया और वित्तविहीन विद्यालयों की समस्याएं शासन और प्रशासन स्तर तक प्रभारी तरीके से पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अमर सिंह सैनी और संचालन मोहम्मद जीशान पाशा ने किया। बैठक के आयोजक नवनीत अग्रवाल और नीरज सक्सेना ने सभी के प्रति आभार जताया। बैठक में नबाव हुसैन, विनीत बंसल, मोहम्मद उमर, मोहम्मद जावेद, इमाम हुसैन, मोहम्मद नाजिम, नदीम अहमद, अजीम अहमद, तसलीम अहमद, मोहम्मद जुबैर, गौरव चौहान, गनपत सिंह, सोमेश कुमार, नीरज कुमार, राजीव कुमार, डा.अमित शर्मा, सुधीर कुमार, अमित मोहन,सुधीर सिंह आदि ने विचार रखे।
फोटो परिचय-09,10,11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed