फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The tricolour was hoisted in government and private institutions; children mesmerized with their cultural presentation

Sambhal News: सरकारी और निजी संस्थानों में लहराया तिरंगा बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मनमोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The tricolour was hoisted in government and private institutions; children mesmerized with their cultural presentation
धनारी के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में तिरंगा यात्रा निकालते स्कूली बच्चे। संवाद
चंदौसी। निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संस्थानों ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। तिरंगे के प्रति समर्पण व त्याग की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका के अस्थायी कार्यालय गांधी पार्क में पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने सभासदों व कर्मचारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। तहसील में एसडीएम आशुतोष तिवारी ने झंडारोहण किया। नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज, सीआईसी, एसएम इंटर कॉलेज, एफआर इंटर कॉलेज, अक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों में ध्वजारोहरण किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। एसएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्या हेमंत सक्सेना ने शिक्षकों संग मिलकर ध्वजारोहण किया। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत नरौली के कार्यालय में चेयरमैन बिट्टन मलिक व ईओ रामकृष्ण वर्मा ने, ज्ञानशिला एजुकेशनल ट्रस्ट ने मुंसिफ रोड के एक हॉस्पिटल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और सचिव तीरथ राज यादव व डॉ. टीएस पाल ने, पार्थ हॉस्पिटल में डा. वीरेश कुमार ने, रोटरी क्लब चंदौसी रॉयल्स ने गांव रतनपुर खुर्द के एसजेहाई स्कूल में दिव्यांग व मूकबधिर बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। क्लब के डिस्ट्रिट गवर्नर नितिन कुमार अग्रवाल, सेक्रेटरी जनरल राजीव अग्रवाल और अध्यक्ष वंदना अग्रवाल, सचिव शिल्पी अग्रवाल व नैंसी अग्रवाल आदि ने ध्वजारोहण किया। जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली के सदस्यों ने बीएसएल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान सीमा वर्मा, रीता बुदियाल, सरोज शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुन्नौर में भी उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
गुन्नौर। कस्बा में नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष खुशबू प्रजापति ने झंडा फहरा कर वीर सपूतों को याद किया। कस्बे की कोतवाली, तहसील सहित विभिन्न सरकारी दफ्तरों पर तिरंगा फहराया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति की शपथ ली। इसी क्रम में मदरसा एमए हिदायतुल उलूम में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहां बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संवाद
----------
फोटो
जुनावई में भी लहराया तिरंगा प्यारा
जुनावई। जुनावई ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव व बीडीओ अखिलेश कुमार ने ध्वज फहराया। अशोक स्तंभ पर लिखे क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों नाम पर शीश झुका कर पुष्प अर्पित किए। जूनियर हाईस्कूल दबथरा में एबीएसए अंशुल कुमार व अनिल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कस्तूरबा गांधी में वार्डन साधना यादव व कमलेश कुमारी ने ध्वजारोहण के साथ प्रभात प्रभात फेरी निकाली। थाने में थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी व क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह यादव ने झंडा फहराया। जनता इंटर कालेज में प्राचार्य मधु कुमार आर्य और राजकीय महाविद्यालय में डा. विमल कुमार तथा डा. शिप्रा ने तिरंगा फहराया। संवाद
---------

बनियाठेर में बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति से मनमोहा
बनियाठेर। अकरौली गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से देश भक्ति की छटा बिखेरी। बनियाखेड़ा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित द्वारकाधीश संकुल स्तरीय समिति कार्यालय पर महिलाओं ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। राधा गोविंद ग्रुप आफ कॉलेज में प्रबंधक डॉ. मनोज तोमर ने ध्वजारोहण किया और विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। अकरौली चौराहा पर पहुंच शहीद सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। थाना बनियाठेर के प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह ने थाना परिसर में ध्वजारोहण किया।


धनारी के स्कूलों में फहरा तिरंगा

धनारी। कस्बा के धनारी पट्टी लाल सिंह, बालू शंकर, डीपी विद्या पीठ, हंसा देवी गजराम सिंह मेमोरियल भकरौली, राजकीय इंटर कॉलेज भिरावटी सहित सभी स्कूलों में ध्वजारोहरण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दिलों में देश भक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। इस मौके पर राम रहीश यादव, तरुण यादव, दीप शिखा, पिंकी, सुधा आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed