फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The transformer has been out for 16 days, leaving the Income Tax office in darkness.

Moradabad News: 16 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में इनकम टैक्स दफ्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The transformer has been out for 16 days, leaving the Income Tax office in darkness.
मुरादाबाद। इनकम टैक्स कार्यालय में ट्रांसफॉर्मर 16 दिन से फुंका पड़ा है। इसकी वजह से कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग में शिकायत की गई लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

इनकम टैक्स कार्यालय में करीब 120 कर्मचारी काम करते हैं। बिजली की आपूर्ति ठप होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर आयकर आयुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारी को पत्र भेज चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर खरीदने के लिए सीपीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा गया है। उनका कहना है कि दफ्तर में बिजली के लिए किराए पर जनरेटर का इंतजाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed