फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The thugs took away the gold earrings from the woman

Moradabad News: बाजार जा रही महिला से ठगों ने उतरवा लिए सोने के कुंडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
The thugs took away the gold earrings from the woman
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में प्रकाश नगर चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर ठगों ने एक महिला को समस्याओं का निदान करने का झांसा देकर सोने के कुंडल उतरवा लिए। कुंडलों को एक कागज में लपेट कर ठग फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
मझोला के लाइनपार दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली कविता पत्नी विशाल बृहस्पतिवार दोपहर प्रकाशनगर चौराहे के पास सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवक मिल गए। उन्होंने महिला को देखते ही कहा कि आप बहुत परेशान हो। आपके घर में समस्याएं चल रही हैं। आरोपियों ने महिला को रोक लिया। इसके बाद उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने महिला से कहा कि अगर वह अपनी घर की समस्याओं का निदान चाहती है तो कुछ पल में हो जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने महिला से कहा कि वह अपने कान के कुंडल उतार कर इस कागज में लपेट ले।
विज्ञापन

महिला ने जैसे ही कुंडल कागज में लपेटे, इसी बीच एक युवक ने उस कागज को अपने हाथ में ले लिया। जबकि महिला को दूसरा कागज दे दिया। आरोपियों ने महिला से कहा कि इस कागज को मुट्ठी में पकड़ा ले और दस कदम आगे चलो। पीछे मुड़ कर मत देखना। आरोपियों के कहने पर पैदल चलने लगी तो तीनों व्यक्ति वहां से भाग निकले। जब महिला ने उस कागज को खोल देखा तो कुंडल गायब थे। पीड़िता इसके बाद मंडी समिति चौकी पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed