फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The third accused of cyber fraud who returned after taking training in Dubai was arrested

Moradabad News: दुबई में ट्रेनिंग लेकर लौटा साइबर ठगी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
The third accused of cyber fraud who returned after taking training in Dubai was arrested
भगतपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

दुबई में ट्रेनिंग लेकर देश में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य राशिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इसके दो साथी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे।
भगतपुर के सीतापुर बहेड़ी निवासी जीशान ने चार जुलाई को भगतपुर में केस दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया था कि दो युवकों ने उसे पांच हजार रुपये हर माह देने का झांसा देकर बैंक में खाता खुलवाया था। आरोपियों ने जीशान की आईडी पर एक मोबाइल नंबर भी लिया था। आरोपी उसके सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और पासबुक का दुरुपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में चार दिन पहले भगतपुर के रोशनपुर बहेड़ी दानिश और अफजाल को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बताया था कि वह दो साल पहले वह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी राशिद के साथ दुबई गए थे। वहां राशिद ने बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसी दौरान वहां छत्तीसगढ़ के कुछ युवक मिल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दानिश और अफजाल से कहा कि वह जिंदगी भर नौकरी करेंगे तो भी पैसा नहीं जुटा पाएंगे। हमारे पास रातोंरात मालामाल होने का प्लान है। आरोपियों ने दुबई में ही तीनों को साइबर ठगी की ट्रेनिंग दी। इसके बाद दोनों भारत लौट आए और लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। आरोपी राशिद फरार चल रहा था। सोमवार को भगतपुर पुलिस ने राशिद को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed