फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The theft at the businessman's house will be investigated again.

Moradabad News: व्यापारी के घर चोरी की घटना की दोबारा होगी विवेचना

Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The theft at the businessman's house will be investigated again.
बिलारी। नगर के व्यापारी श्रीकांत गुप्ता के घर में सात साल पहले हुई लगभग बीस लाख रुपये के गहने चोरी की घटना में पुलिस द्वारा लगाई गई अंतिम रिपोर्ट को एसीजेएम प्रथम की अदालत ने निरस्त कर दिया है और थाना बिलारी पुलिस को दोबारा विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ठाकुरान झंडा चौक निवासी श्रीकांत गुप्ता की नगर में बस स्टैंड के निकट बीज की दुकान है। बीती आठ मई 2019 की दोपहर को श्रीकांत गुप्ता की पत्नी घर का ताला लगाकर दुकान पर आ गई थी। शाम को लगभग साढ़े सात बजे जब घर वापस लौटी थी तब मकान के कमरे के दरवाजे और आलमारी तथा तीसरी मंजिल के जीने का दरवाजा भी खुला हुआ मिला था। व्यापारी के अनुसार अज्ञात चोर आलमारी में रखे लगभग बीस लाख रुपये की कीमत के गहने चोरी करके ले गए थे। व्यापारी श्रीकांत गुप्ता ने घटना वाली देर रात को ही थाने पहुंचकर तीन अज्ञात के खिलाफ अपने घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

व्यापारी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया था कि जब उनकी पत्नी मकान बंद कर दुकान पर आने की तैयारी कर रही थी तभी तीन तत्कालीन संविदा विद्युत कर्मी वहां आ गए थे और विद्युत तार संभालने के लिए छत पर जाने को कहा था। विद्युत पोल व्यापारी के घर की छत से सटा हुआ था। संविदा विद्युत कर्मी पांच मिनट बाद ही मकान की छत से उतरकर नीचे आ गए थे। शाम को घर में चोरी होने की घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों ने व्यापारी को बताया था कि उनकी पत्नी के घर से दुकान को चले जाने के लगभग एक घंटे बाद तीनों संविदाकर्मी फिर विद्युत पोल पर चढ़कर छत पर पहुंच गए थे और लगभग एक घंटे बाद लौटे थे। व्यापारी ने इन्हीं तीनों संविदा विद्युत कर्मियों पर अपने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का पूरा शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी पुलिस ने इस दर्ज मामले में 28 अगस्त 2019 को अंतिम रिपोर्ट लगाते हुए अदालत भेज दी थी। व्यापारी श्रीकांत गुप्ता जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने संबंधित अदालत में प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दिया और पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को साक्ष्य पेश करते हुए चुनौती दी। व्यापारी ने अदालत में तीनों संविदा विद्युत कर्मियों के नाम भी उजागर कर दिए थे। व्यापारी ने बिलारी पुलिस पर दर्ज मामले की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया था। व्यापारी ने बताया कि एसीजेएम प्रथम मुरादाबाद की अदालत में उनका प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र मंजूर कर लिया है। बिलारी थाना पुलिस की 28 अगस्त 2019 की अंतिम रिपोर्ट निरस्त कर दी है और बिलारी पुलिस को 30 दिन के भीतर अग्रिम विवेचना कर न्यायालय में आख्या पेश करने को कहा है।

नगर निवासी पीड़ित व्यापारी श्रीकांत गुप्ता कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। भाजपा से अनेक वर्षों से जुड़े होने की वजह से प्रदेश सरकार में उन्हें नगरपालिका बोर्ड बिलारी में सभासद नामित किया है। वह पश्चिमी व्यापार मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के अलावा नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक भी हैं। श्रीकांत गुप्ता काफी समय तक कुमार तनय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं।


व्यापारी श्रीकांत गुप्ता के घर आठ मई 2019 को हुई गहने चोरी की घटना में जिन तीन संविदा विद्युत कर्मियों पर शक जाहिर किया गया था उनमें से एक संविदा विद्युत कर्मी की 16 जून 2019 को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। संविदा विद्युत कर्मी की लाश उसके घर से काफी दूर कब्रिस्तान के पास मिली थी। संविदा विद्युत कर्मी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव को थाने के निकट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। खास बात यह रही थी कि मृतक संविदा विद्युत कर्मी की पत्नी की ओर से व्यापारी श्रीकांत गुप्ता और उनके सहयोगी व्यापार मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष नरेश गुप्ता के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। हालांकि बाद में मृतक के परिजनों ने पुलिस को यह लिखकर दे दिया था कि संविदा विद्युत कर्मी की मौत की घटना में श्रीकांत गुप्ता और नरेश गुप्ता की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed