फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The temporary road built away from Kosi bridge is dangerous, vehicles are passing through

Moradabad News: कोसी पुल से दूर बनाया अस्थायी रास्ता खतरनाक, निकल रहे वाहन

Thu, 17 Apr 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The temporary road built away from Kosi bridge is dangerous, vehicles are passing through
दढ़ियाल/टांडा। कोसी नदी पर बने पुल पर मरम्मत के कारण आवागमन बाधित है। ग्रामीणों ने पुल के करीब 500 मीटर दूर नदी पर अस्थायी रास्ता बना लिया है, जिस पर सफर करना खतरनाक है। पाइप और मिट्टी डालकर बनाए रास्ते पर बिना किसी रोकटोक के अभी हल्के वाहनों का आवागमन हो रहा है। हालांकि, एसडीएम ने कहा है कि वह इस अस्थायी रास्ते को चौड़ा कराकर सुरक्षित सफर कर देंगे। रोशनी के भी इंतजाम करा देंगे। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अभियंता का कहना है कि नदी पर अस्थायी रास्ता बनाना खतरनाक है, वह इसे चौड़ा नहीं कर सकते।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार रात निर्माणाधीन पुल पर रोक के बाद भी निकल रहे बाइक सवार दंपती घायल हो गए थे। बाइक पर सवार मासूम बच्चे की मौत भी हो गई थी। इसके बाद से पुल पर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। एसडीएम-सीओ के निरीक्षण के बाद जहां पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो गए हैं। वहीं, मरम्मत कार्य की गति भी एकाएक तेज हो गई है, जो पहले काफी धीमी चल रही थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दढ़ियाल में कोसी नदी पर 1975 में पुल बना था। इसके बाद जर्जर होने के कारण पुल पर मरम्मत के लिए आवागमन एक महीने के लिए रोका गया है। यहां पर पिछले 10 दिनों से मरम्मत का कार्य चल रहा है। लेकिन, पुल पर आवागमन रुकने पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए पुल से 500 मीटर दूर नदी में पाइप और मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोपहिया वाहनों का आवागमन हो रहा है। जबकि, मरम्मत वाले पुल पर पैदल राहगीरों का आवागमन जारी है। क्षेत्रवासियों ने कार्य की गति निरंतर तेज रखकर मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है, ताकि जल्द सामान्य यातायात बहाल हो सके।

नदी के अंदर का रास्ता पीडब्ल्यूडी का नहीं
एसडीएम टांडा कुमार गौरव ने बताया कि अस्थायी कच्चे पुल के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी से कहा गया है, ताकि उस पर आसानी से बाइक सवार और खेत पर जाने वाले किसान निकल सकें। साथ ही मरम्मत वाले पुल के दोनों छोर पर दीवार को पांच फीट कर उस पर प्लास्टर कराकर चेतावनी का बोर्ड भी लगवाया जा रहा है। अस्थायी कच्चे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के बारे में वार्ता की जा रही है। दूसरी तरफ, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कृष्ण वीर सिंह इन दिनों अवकाश पर हैं। इनके दायित्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह के पास है। गौरव सिंह ने बताया कि पुल से दूर नदी में ग्रामीणों ने अस्थायी रास्ता बना लिया है। इसे वह चौड़ा नहीं कर सकते, चूंकि ये कोई नियमित और सरकारी रास्ता नहीं है। न ही सुरक्षित है, यदि इसकी चौड़ाई बढ़ाई जाती है तो उस पर चौपहिया व अन्य भारी वाहन निकलने लगेंगे और इसी बीच कोई घटना हो जाएगी तो जिम्मेदार कौन होगा।


पुलिस तैनात नहीं
पीडब्ल्यूडी अभियंता ने बताया कि वह मंगलवार को कोसी पुल पर मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने गए थे। पुल के दोनों छोर पर पांच-पांच फीट ऊंची दीवार बनाकर आवागमन बाधित किया गया है। लेकिन, फिर भी पैदल चलने वाले राहगीर दाएं-बाएं से होकर पुल से आवागमन कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस तैनात नहीं है। जबकि, थाना प्रभारी से पुलिसकर्मियों की व्यवस्था करने का अनुरोध भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed