फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The team reached to find the land of the ceiling, the rooms were found standing

सिलिंग की जमीन तलाशने पहुंची टीम, खड़ी मिली कोठियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The team reached to find the land of the ceiling, the rooms were found standing
मैनाठेर क्षेत्र में सीलिंग की जमीन को देखने पहुंचे एसडीएम प्रशांत तिवारी और अन्य अधिकारी - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सीलिंग की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए टीम जुट गई है। बुधवार को एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी टीम को लेकर मैनाठेर क्षेत्र में पहुंचे और तीन घंटे तक सीलिंग की जमीन का सर्वे किया। इस दौरान टीम को सीलिंग की जमीन पर कहीं कोठियां खड़ीं मिलीं तो कहीं प्लाटिंग होती मिली। एसडीएम का कहना है कि इस मामले में एमडीए से भी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के मैनाठेर में 90 हजार वर्ग मीटर सीलिंग की जमीन है। इस जमीन पर मालिकाना हक के लिए मामला कोर्ट में चल रहा था। इसके बावजूद करीब 48 हजार वर्ग मीटर जमीन बेच दी गई थी। तत्कालीन डीएम ने जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ था। इसके बाद जमीन से नाम खारिज कर दिए थे। तीन साल बीतने के बाद भी अधिकारी इस जमीन पर सरकारी कब्जा नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सरकारी महकमा हरकत में आ गया। बुधवार को एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी मैनाठेर पहुंच गए और उन्होंने सर्वे की। टीम ने सर्वे के बाद पाया कि सीलिंग की जमीन पर मकान बना दिए गए हैं, और कुछ जगह प्लाटिंग भी हो रही है। अब अधिकारी इस जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार हो चुका है सर्वे, कार्रवाई नहीं होती
इससे पहले भी अधिकारी सीलिंग की जमीन का सर्वे कर चुके हैं। सर्वे के बाद अधिकारी खामोश होकर बैठ जाते हैं। अब देखना ये होगा कि इस बार इस मामले में कोई कार्रवाई होगी या फिर पहले के जैसे ही अधिकारी खामोश होकर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed