फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The team of the Electricity Department went to check in the Tehsil school area.

तहसील स्कूल क्षेत्र में चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The team of the Electricity Department went to check in the Tehsil school area.
मुरादाबाद। तहसील स्कूल क्षेत्र की पंखे वाली गली में चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक जेई के साथ लोगों ने मारपीट भी की। हमलावरों ने टीम से काटे गए तारों को छीनने की कोशिश की। इस पर टीम आधी कार्रवाई करके वापस लौट आई। मारपीट के शिकार लाइनमैन की ओर से थाना नागफनी में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। रोजाना कई इलाकों में रेड की जा रही है। इसी के तहत टीम तहसील स्कूल क्षेत्र में पंखे वाली गली में चेकिंग करने पहुंची। लाइनमैन दिलशाद दूसरे लाइन स्टाफ के साथ बिजली चोरों और बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे। टीम ने कई कनेक्शन काट दिए। इसी बीच टीम को एक उपभोक्ता का कनेक्शन अवैध रूप से तार डालकर चलता मिला। इस पर लाइनमैन कनेक्शन काटने लगे तो लोगों की भीड़ जुट गई और मारपीट शुरू कर दी। भीड़ को आक्रामक होता देख टीम कार्रवाई छोड़कर भागने को मजबूर हो गई। विभाग की ओर से कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने में एक नामजद जबकि दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर नागफनी थाने में दी गई है। नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed