फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The team of 24th Battalion PAC became the winner in Rifle Big Bore 3P Shooting.

Moradabad News: रायफल बिग बोर थ्री पी शूटिंग में 24वीं वाहिनी पीएसी की टीम बनी विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:07 AM IST
विज्ञापन
The team of 24th Battalion PAC became the winner in Rifle Big Bore 3P Shooting.
कांठ (मुरादाबाद)। 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की मेजबानी में चल रही 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन एलार्म एफीसियेन्सी रेस, रायफल, कारबाईन, एम.पी.-5, एयर रायफल, एयर पिस्टल, बिग बोर प्रौन, रिवाल्वर व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता 2025 के तीसरे दिन सबसे पहले रायफल बिग बोर थ्रो पी व प्रोन/रिवाल्वर व पिस्टल/एयर रायफल/एयर पिस्टल प्रतियोगिता कराई कई।
विज्ञापन


बुधवार को भी सभी प्रतियोगिताएं आयोजन सचिव एवं सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के आईपीएस अमित कुमार के निर्देशन में कराई गई। रायफल बिग बोर थ्री पी में 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम ने सर्वाधिक 212 अंक अर्जित कर विजेता और 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने 194 अंकों से उप-विजेता का खिताब हासिल किया। 24 वीं वाहिनी के आरक्षी ऋषभ कुमार 93 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं रायफल बिग बोर प्रोन में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ की टीम 182 अंकाें से प्रथम और 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने 172 अंकों से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के आरक्षी सचिन कुमार 74 अंक पाकर पहले स्थान पर रहे। संयुक्त रायफल बिग बोर थी पी/प्रोन में 24वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने 374 अंक अर्जित कर विजेता और 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने 366 अंकों से उप-विजेता होने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम ने 365 अंक और 24वीं वाहिनी पीएसी ने 225 अंक अर्जित किए। 23वीं वाहिनी पीएसी की टीम विजयी हुई। इसी वाहिनी के पीसी थैतम पंवार ने 138 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एयर रायफल प्रतियोगिता में में 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के पीसी अमित कुमार ने 139 अंकों से प्रथम, आरक्षी विशेष कुमार ने 102 अंक अर्जित कर द्वितीय और 24वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी आकाश चौधरी ने 96 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एयर पिस्टल स्पर्धा में 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के आरक्षी आकाश चौधरी ने 136 अंकों से पहला, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के आरक्षी विशाल कुमार ने 130 अंकों से दूसरा और 23वीं वाहिनी के पीसी थैतम पंवार ने 128 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मीडिया सेल प्रभारी रोबिन सिंह, उपनिरीक्षक परिवहन अर्जुन कुमार तोमर, शिविरपाल मनोज कुमार, सूबेदार राजदीप राना, सूबेदार मेजर थैतम पंवार, मुख्य निर्णायक जयचंद्र शर्मा, संयुक्त चिकित्सालय से डॉ. यासिर अराफात, पीसी सुभाषचंद्र, मनोज कुमार तिवारी, भगवान सिंह पटवाल, प्रेमपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed