फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The teachers never complained, politics is being done from another college.

Moradabad News: शिक्षिकाओं ने कभी नहीं की शिकायत, दूसरे कॉलेज से हो रही है राजनीति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The teachers never complained, politics is being done from another college.
मुरादाबाद। दयांनद कॉलेज में स्टॉफ रूम में कैमरे लगवाने के मामले में प्राचार्य ने अन्य कॉलेज के शिक्षकों पर माहौल खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज में 23 शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरु होने से पहले विश्वविद्यालय के निर्देश पर अन्य कमरों की तरह स्टॉफ रूम के कैमरे भी ठीक करवाए गए थे। इसको लेकर कुछ शिक्षकों ने शिक्षिकाओं की निजिता का हवाला देकर कैमरे लगने को गलत बताया था। प्राचार्य प्रो. सीमारानी का कहना है कि स्टाफ रूम में कैमरे वर्ष 2010 से लगे हैं। वर्ष 2012 में जब नैक मूल्यांकन हुआ था, उस वक्त भी कैमरे लगे थे। इन वर्षों में कभी किसी शिक्षिका ने न तो लिखित शिकायत की और न ही मौखिक रूप से असहजता व्यक्त की। कई बार लोकसेवा आयोग या विवि परीक्षाओं से संबंधित बैठक भी स्टाफ रूम में होती हैं। इसलिए वहां पर कैमरे होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से मैं इस कॉलेज में प्राचार्य हूं, लेकिन अभी तक किसी भी शिक्षिका की किसी कार्य को लेकर इन्कार या मनमुटाव जैसी कोई बात भी बात भी सामने नहीं आई है। शहर के एक बड़े महाविद्यालय के शिक्षक अपने कॉलेज की तरह यहां भी शिक्षिकाओं के बीच मतभेद उत्पन्न कर माहौल खराब करना चाहते हैं। इसलिए यह मुद्दा उछाला जा रहा है। यदि हमारी किसी शिक्षिका को आपत्ति या असहजता होती तो मुझसे या प्रबंधन तक जरूर बात जाती। उन्होंने कहा कि यदि शासन से कैमरे हटाने का कोई निर्देश आएगा तो कैमरे हटवा दिए जाएंगे लेकिन बाहरी कॉलेज के शिक्षकों का हस्तक्षेप वह अपने कॉलेज के माहौल को बिगाड़ने में नहीं करने देंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed