{"_id":"66737c0d54948063cf049426","slug":"the-sun-imposed-curfew-during-the-day-it-rained-at-night-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-423114-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बूंदें: मुरादाबाद में झमाझम बारिश से मिली बड़ी राहत, तापमान में गिरावट की गई दर्ज, प्री-मानसून का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बूंदें: मुरादाबाद में झमाझम बारिश से मिली बड़ी राहत, तापमान में गिरावट की गई दर्ज, प्री-मानसून का आगाज
Thu, 20 Jun 2024 06:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:17 AM IST
सार
मुरादाबाद में झमाझम बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। माैसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश संभव है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जून माह में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। धूप की तपिश और गर्म हवाओं की वजह से दिन में मुख्य सड़कों और कालोनियों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, रात को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
करीब एक महीने से जनजीवन बेहाल है। दिन में धूप की तपिश बेहाल कर रही है तो रात को गर्मी चैन से सोने नहीं देती। तापमान भी सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार दोपहर एक बजे शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहा पीलीकोठी पर इक्के-दुक्के लोग ही दोपहिया वाहनों से निकल रहे थे।
विज्ञापन
यहां तक कि प्रमुख बाजारों की रौनक भी गायब हो गई है। कॉलोनियों में तो पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। स्थिति यह है कि इस बार पिछले चार दिन से लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। बुधवार रात साढ़े दस बजे मौसम में बदलाव हुआ।
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
सुबह वातावरण में नमी 43 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 34 फीसदी रह गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हुई है। बृहस्पतिवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं सिर्फ बादलों की आवाजाही रहेगी।