{"_id":"688d248426fc7dd1300e88d1","slug":"the-students-were-told-about-the-specialties-of-the-college-during-the-convocation-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109668-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दीक्षारम्भ में विद्यार्थियों को बताईं महाविद्यालय की विशेषताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दीक्षारम्भ में विद्यार्थियों को बताईं महाविद्यालय की विशेषताएं
Sat, 02 Aug 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
कांठ के राजकीय महाविद्यालय मथाना में दीक्षारम्भ कार्यक्रम में मौजूद प्रवक्ता व विद्यार्थी। स्रो
- फोटो : संगठन
कांठ। शुक्रवार को क्षेत्र के मथाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों, नवीन सत्र की कक्षाओं, समय सारणी, संबंधित प्रवक्ताओं और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नजाकत हुसैन ने किया।
कार्यक्रम में समाज शास्त्र की प्रवक्ता डॉ. नौमी प्रिया ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र व छात्राओं दोनों के लिए उत्तम व्यवस्था है और छात्राएं यहां रैगिंग मुक्त वातावरण में निर्भीक होकर पढ़ सकती है। भौतिक विज्ञान विभाग प्रवक्ता डॉ. मुदित सिंघल ने शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ गैर शैक्षिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जंतु विज्ञान विभाग के प्रवक्ता डॉ. रविंद्र कुमार सरोनिया ने विद्यार्थियों को बताया कि यह महाविद्यालय इस क्षेत्र का पहला राजकीय महाविद्यालय है, जिसमें विद्यार्थियों को बहुत कम फीस पर उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। गणित विभाग के प्रवक्ता डॉ. कामरान आलम खान ने बताया कि महाविद्यालय नवीन विश्व विद्यालय गुरु जंभेश्वर विश्व विद्यालय द्वारा संचालित है, यहां पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति द्वारा संचालित होगा। अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता डॉ. संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षार्थी का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम को पूरा करना नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व को लगातार सुधारते हुए जीवन में सफल होना है। प्राचार्य डॉ. नजाकत हुसैन ने बताया कि महाविद्यालय में लगभग 80 प्रवेश हो चुके हैं और यह सभी विद्यार्थियों को कॉलेज में नियमित आने की सलाह दी जा रही है। साथ ही शैक्षिक कैलेंडर और शैक्षिक गतिविधियों के बारे में भी बताया गया।