फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The student created a ruckus at her boyfriend's house and cut her wrist vein

Moradabad News: छात्रा ने प्रेमी के घर हंगामा कर काट ली हाथ की नस

Fri, 29 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The student created a ruckus at her boyfriend's house and cut her wrist vein
ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी छात्रा ने बृहस्पतिवार को अपने प्रेमी के घर पहुंच कर शादी की मांग को लेकर हंगामा किया। प्रेमी के परिजनों के मना करने पर उसने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। उसे 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी बीएससी में पढ़ने वाली छात्रा का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह प्रेमी से शादी करना चाहती है लेकिन प्रेमी के परिजन उसकी शादी करने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

इस पर बृहस्पतिवार को छात्रा ने अपने प्रेमी के घर पर जाकर हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक शादी की मांग करने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान छात्रा का प्रेमी वहां से गायब हो गया। इसके बाद युवक के परिजनों ने उसकी छात्रा से शादी कराने से इन्कार कर दिया। इस पर तनाव में आई छात्रा ने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने छात्रा को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर छात्रा के साथ अस्पताल आई उसकी मां का कहना है कि छात्रा से गांव का युवक छेड़खानी कर रहा था छात्र ने इसका विरोध किया तो उसने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। वह उसका मोबाइल भी छीनकर भाग गया। इस मामले में पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed