{"_id":"69bc5b25391466ebab0621a3","slug":"the-struggle-bore-fruit-with-a-25-percent-increase-in-the-mileage-rate-of-running-staff-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-858183-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रंग लाया संघर्ष, रनिंग कर्मचारियों के माइलेज रेट में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रंग लाया संघर्ष, रनिंग कर्मचारियों के माइलेज रेट में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे के रनिंग कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद अब उनके माइलेज रेट में 25 प्रतिशत की वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है। यह फैसला सातवें वेतन आयोग के उस नियम के अनुरूप है, जिसमें 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर सभी भत्तों में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया था।
हालांकि अन्य भत्तों में वृद्धि लागू हो चुकी थी, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के माइलेज रेट में बढ़ोतरी नहीं की जा रही थी। इसे लेकर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन लगातार संघर्ष कर रहे थे। जोनल से लेकर मंडल स्तर तक आंदोलन और प्रयास जारी रहे। एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और एनएफआईआर के महामंत्री डॉ. एम रघुवैया, उरमू के महामंत्री बीसी शर्मा ने नेतृत्व किया। अब मांग पूरी होने पर नरमू व उरमू के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे और उरमू के मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह का कहना है कि यह बढ़ोतरी एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे आर्थिक राहत मिलेगी।