फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The story of victory written with moves

Moradabad News: चालों से लिखी जीत की इबारत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The story of victory written with moves
मुरादाबाद। शतरंज के 64 खानों पर बिछी बिसात, दोनों तरफ बैठे बच्चों के दिमाग में तैयार होती जीत की रणनीति और उसी के अनुसार चली जा रहीं चालें... माैका था अमर उजाला की शतरंज प्रतियोगिता का। स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज और मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में कुल 118 बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी बौद्धिक ताकत का लोहा मनवाया। अंत में विजेताओं के सम्मान में खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन

स्प्रिंगफील्ड्स काॅलेज की प्रधानाचार्य स्वाति शर्मा ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास में शतरंज जैसे खेल बेहद उपयोगी हैं। प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी और उनका उत्साह यह दर्शाता है कि भविष्य में यह खिलाड़ी बड़े मंचों पर चमक सकते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए अमर उजाला और जिला शतरंज एसोसिएशन की सराहना की। वहीं, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेणुका जुयाल ने कहा कि शतरंज जैसे खेल बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। अमर उजाला ने शिक्षा और खेल को जोड़ने का जो कार्य किया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन



- यह बने विजेता
स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज
जूनियर वर्ग - तरुण तिवारी, अलख, काव्यांश
सीनियर वर्ग - रिद्दिमन पांडेय, संस्कार शर्मा, सुमित संजन

मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज
जूनियर वर्ग - शमा पांडेय, सेजल, अश्विनी
सीनियर वर्ग - अफशा, स्नेहा मंडल, ऐना नाजिम

-----------
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता पूरी तरह से निशुल्क कराई जा रही है। 22 अप्रैल से 18 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं को करीब 50 हजार रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता जूनियर (12 वर्ष से कम) और सीनियर (12 वर्ष से अधिक) वर्ग में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आज के मुकाबले
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को बिलारी स्थित एसबीएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल और कांठ रोड स्थित नोसगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेली जाएगी। एसबीएस स्कूल के प्रधानाचार्य संयोग वशिष्ठ और नोसगे स्कूल की प्रधानाचार्य तन्वी गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं। बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article