फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The slow pace of the portal has upset the registrants

पोर्टल की धीमी रफ्तार ने पंजीकरण करने वालों को किया परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
The slow pace of the portal has upset the registrants
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शहरवासियों में टीकाकरण का जबरदस्त उत्साह है, लेकिन रविवार को उन्हें पोर्टल ने काफी परेशान किया। धीमी गति में पोर्टल चलने की वजह से लोगों को स्लॉट बुक करने में समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि पोर्टल करीब 40 मिनट की देरी से खुला था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि स्लॉट धीमी गति से भरे गए हैं।सोमवार से शनिवार तक के स्लॉट बुक करने के लिए सुबह दस बजे पोर्टल खुलना था। लोगों का कहना है कि वह समय से स्लॉट बुक करना चाह रहे थे, लेकिन पोर्टल पर केंद्र दस बजकर 40 मिनट पर दिखाई देना शुरू हुए। सबसे पहले पाकबड़ा केंद्र खुला था। इसके बाद फिर 15 मिनट तक कोई केंद्र ही दिखाई नहीं दे रहा था। सबसे आखिर में मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर का केंद्र खुला था, जबकि इसी केंद्र पर सबसे अधिक युवाओं का टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचना है तो सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। मैंने मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज का स्लॉट बुक किया था, जो सबसे आखिरी में खुला था। आज स्लॉट बुक करने में बहुत परेशानी हुई है।अंकित कुमार, रामगंगा विहार।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तक एक साथ सभी स्लॉट खुल जाते थे, लेकिन इस बार एक-एक कर स्लॉट खुल रहे थे। उसमें भी काफी परेशानी हो रही थी। मैंने हरथला केंद्र पर स्लॉट बुक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा वर्मा, हिमगिरी
आज पोर्टल की धीमी गति से चलने की शिकायतें मिली हैं। हालांकि दिनभर में सभी स्लॉट बुक हो गए हैं। टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज को सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। सोमवार के लिए 72 सौ युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed