फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The session has started, books for class 6 and 8 have not reached the council schools

Moradabad News: सत्र शुरू, परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह और आठ की नहीं पहुंचीं किताबें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The session has started, books for class 6 and 8 have not reached the council schools
मुरादाबाद। परिषदीय स्कूलों का नया सत्र शुरू हो चुका है। बच्चे स्कूल पहुंचने लगे है लेकिन अभी तक कुछ स्कूलों में किताबें नहीं पहुंचीं हैं। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1400 से अधिक परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.30 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एक जुलाई से स्कूल में छात्र पहुंचने लगे हैं लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटार शहीद, कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर समेत कई विद्यालयों में कक्षा छह और कक्षा आठ की कुछ किताबें नहीं पहुंची हैं। इसके कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। शिक्षकों ने बताया कि जो किताबें स्कूल में नहीं आई हैं, उसके लिए बीईओ को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

नियमानुसार अप्रैल में नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही सभी बच्चों को किताबें मिल जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक ने बताया कि कक्षा छह की हिंदी की किताब अभी तक नहीं आई। हिंदी के लिए पुरानी किताबों का सहारा लेना पड़ा रहा है। वहीं, कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर में कक्षा आठ की किताबें बच्चों को नहीं मिली हैं। बीईओ शिवम गुप्ता ने बताया कि अब तक जितनी भी किताबें थी, स्कूलों में भेज दी गई हैं। अगर नई किताबें आती हैं तो उन्हें भी स्कूलों में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article