फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The secret will be revealed after the kingpin is caught

सिपाही भर्ती परीक्षा : सरगना के पकड़े जाने के बाद खुलेगा राज, बिहार से कितने आए थे सॉल्वर

Wed, 21 Feb 2024 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 21 Feb 2024 03:23 AM IST
सार

मुरादाबाद में पकड़े गए सॉल्वर से पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बिहार से कितने लोग पेपर सॉल्वर बनकर मुरादाबाद मंडल में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
The secret will be revealed after the kingpin is caught
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में सॉल्वर और अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश में पकड़े गए सॉल्वर और अभ्यर्थियों के साथी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। अब तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि बिहार से कितने सॉल्वर मुरादाबाद में अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे। कोई ऐसा सॉल्वर तो नहीं रहा जो पुलिस को चकमा देकर परीक्षा देने में सफल हो गया है।

विज्ञापन


सॉल्वर गैंग के सरगना अभिनव आलोक और उसके गुर्गों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। सिविल लाइंस स्थित महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज में सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी ठाकुरद्वारा के शिव नगर पत्थरखेड़ा निवासी अभिषेक कुमार की जगह परीक्षा देते हुए बिहार का सॉल्वर अवनीश कुमार पकड़ा गया था।
विज्ञापन


उससे पूछताछ के बाद ही अवनीश और एक अन्य अभ्यर्थी मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया था। डिलारी के इग्राहा सहसपुरी निवासी मनीष की जगह बिहार के जमुई निवासी कुमार गौरव परीक्षा देने आया था लेकिन अवनीश के पकड़े जाने के बाद कुमार गौरव और गिरोह का सरगना अभिनव आलोक भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉल्वर अवनीश और कुमार गौरव को बिहार के चंपारण जनपद के बरवाड़ा सितार ढाका निवासी अभिनव आलोक लेकर आया था। जबकि अभिषेक और मनीष से ठाकुरद्वारा के राजोपुर मिलक निवासी योगेश यादव और उसके रिश्तेदार सुचित कुमार निवासी विजय नगर डूगरपुर थाना ठाकुरद्वारा ने दस-दस लाख रुपये में सॉल्वर बैठाने का सौदा तय किया था।

सॉल्वर अवनीश और अभ्यर्थी अभिषेक और मनीष को जेल भेजने से पहले पुलिस ने पूछताछ की थी। उन्होंने बताया कि अभिनव आलोक बिहार से यूपी और अन्य प्रदेशों में होने वाली भर्तियों में सॉल्वर पहुंचाने का काम करता है। उसने यूपी पुलिस में सॉल्वर उपलब्ध कराए हैं।

उधर, अभ्यर्थी अभिषेक और मनीष ने भी पुलिस को पूछताछ में जानकारी दी थी कि योगेश और सुचित ने अन्य अभ्यर्थियों से सॉल्वर की बात कही थी लेकिन उन्हें ये सटीक जानकारी नहीं है किन किन की जगह सॉल्वर बैठाए गए हैं।


अब योगेश, सुचित और बिहार निवासी अभिनव आलोक की गिरफ्तार के बाद ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि कितने सॉल्वर बिहार से बुलाए गए थे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed