फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The season of dancing and swaying has arrived... Dandiya night with Renuka Panwar on 5th

Moradabad News: आया झूमने-थिरकने का मौसम... रेणुका पंवार संग डांडिया नाइट पांच को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The season of dancing and swaying has arrived... Dandiya night with Renuka Panwar on 5th
पंचायत भवन स्थित जिगर मंच पर रेणुका पंवार बिखेरेंगी अपनी सुरीली आवाज का जादू
विज्ञापन

फोटो शेयर में हैं.....


कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण
- बेस्ट डांस कपल अवार्ड
- बेस्ट डांडिया डांस अवार्ड
- बेस्ट ज्वैलरी अवार्ड
- बेस्ट मेकओवर अवार्ड
- बेस्ट ड्रेस अवार्ड

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहरवासियों के लिए पांच अक्तूबर की शाम बेहद खास होगी। 52 गज का दामन गीत से संगीत की दुनिया में धूम मचाने वाली प्रसिद्ध गायिका रेणुका पंवार डांडिया नाइट में अपनी आवाज का जादू बिखेंरेगी। पंचायत भवन के जिगर मंच पर पांच अक्तूबर को अमर उजाला और ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा।
त्योहारी सीजन में धमाल मचाने के लिए अमर उजाला ने तैयारी कर ली है। पांच अक्तूबर को शाम सात बजे से डांडिया नाइट गायिका रेणुका पंवार 52 गज का दामन, मटक चलूंगी, डीजे पर नाचूंगी और हो गया बीपी हाई जैसे लोकप्रिय गानों पर अपनी प्रस्तुति देंगी। डांडिया नाइट में सभी प्रतिभागियों को रेणुका पंवार के गीतों पर डांस करने के अलावा उपहार जीतने का भी भरपूर अवसर मिलेगा। इस यादगार शाम का हिस्सा बनने के लिए अमर उजाला सभी शहरवासियों को आमंत्रित करता है।
विज्ञापन

रेणुका के हाथों सिक्का पाने का अवसर
- कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण चांदी का सिक्का है। हर घंटे लकी ड्रा माध्यम से प्रतिभागियों के पास चांदी का सिक्का जीतने का अवसर रहेगा। उन्हें यह सिक्का गायिका रेणुका पंवार अपने हाथों से प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा ई-पास
समाराेह में प्रवेश पास के माध्यम से मिलेगा। ई-पास के लिए यहां दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। इससे ई-पास के अलावा अमर उजाला के पाठक क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई तरह के गिफ्ट वाउचर भी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9897832005 पर संपर्क किया जा सकता है।

यहां से भी मिलेंगे पास
कार्यक्रम के पास दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय और ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स मंडी चौक से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा बीकानेर वाला कांठ रोड, जिज्ञासा हॉस्पिटल नियर मिगलानी सिनेमा रामपुर रोड, वासु अर्जुन हुंडई दिल्ली रोड, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, एडवोकेट शिशिर गुप्ता का ऑफिस राजमहल होटल के सामने, मिशन कंपाउंड रोड सिविल लाइंस से भी पास लिए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के प्रायोजक
सीएमएस इंटरटेनमेंट प्रा. लि., डीएमआर हॉस्पिटल, जिज्ञासा हॉस्पिटल, सुरभि ऑटोमोबाइल्स, वासु अर्जुन हुंडई, इंडियन ऑयल, रॉयल इंडिया एक्सपोटर्स, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, क्रिएटिव वर्ल्ड फर्नीचर, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल, शिव कुमार गुप्ता एंड संस, नवतप बिल्डर्स, आनंद कुमार प्यारेलाल ज्वैलर्स, यूरोकिड्स प्री स्कूल, सीएनएस एकेडमी, आरके डिस्ट्रीब्यूटर्स, ओम मेडिकोज, आशीष फॉम एंड फर्नीशिंग, ग्लोबल किया, भारत इंटरनेशनल स्कूल, भाटिया नंबर वन धूप एंड अगरबत्ती, जैम हॉस्पिटल, इंग्लेश शर्मा एडवोकेट, जीरो प्वाइंट सेलिब्रेशन, होटल एमबी क्लार्क इन, हॉलीडे रीजेंसी।


00
आजकल तनावपूर्ण परिवेश को देखते हुए संगीत का जीवन में होना बहुत जरूरी है। सभी शहरवासी डांडिया नाइट का आनंद लें।

अर्चना अग्रवाल, ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स

00
इस तरह के आयोजन त्योहारों के उत्साह को और अधिक बढ़ा देते हैं। कार्यक्रम में परिजनों को एक साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा।
प्रियंका गोयल, सीईओ, सीएमएस इंटरटेनमेंट प्रा. लि.
00

डांडिया नाइट पारंपरिक आयोजन है। इस तरह के आयोजन लोगों को एक साथ लाता है। इससे सामाजिक एकता बढ़ती है।
डॉ. सुषमा राठी, सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट, एमआरडीएच, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed