फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The seal of the building was broken shortly after sealing.

Moradabad News: सीलिंग के कुछ देर बाद ही तोड़ दी गई भवन की सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The seal of the building was broken shortly after sealing.
पाकबड़ा। शनिवार को एमडीए ने समाथल रोड़ पर अवैध निर्माण बताते हुए जिस अस्पताल भवन को सील किया था, शाम को उसी भवन की सील तोड़ दी गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के समाथल रोड़ पर रफी प्रधान द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के लगभग 120 वर्गमीटर क्षेत्र में बेसमेंट, भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल तक निर्माण कराया गया, जो कि नियमों के विपरीत पाया गया। प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा था लेकिन भवन स्वामी ने इस मामले में कोई कार्यवाही नही की थी।
विज्ञापन

शनिवार को एमडीए की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल भवन को खाली करा कर सील कर दिया है। सील लगाकर एमडीए की टीम वापस चली गई तो भवन स्वामी के परिजनों ने सील को तोड़कर फिर भवन खोल लिया। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। एमडीए के अधिकारी इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed