फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The saints gave the message of adopting religion, culture and moral values.

Moradabad News: संतों ने धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The saints gave the message of adopting religion, culture and moral values.
सुरजन नगर। क्षेत्र के गांव रामपुर घोघर में संस्कार पैलेस मे विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। सम्मेलन में आसपास के गांवों समेत दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और संतों के प्रवचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

सम्मेलन में वृंदावन से पधारे सत्यदेवा नंद जी हरिद्वार धाम के पीठाधीश्वर प्रतिष्ठित गिरी जी महाराज, श्री बालाजी धाम के पीठाधीश्वर अनिल नागर जी महाराज, भागवत कथा वाचक नरेंद्रानंद सरस्वती जी तथा शिव मंदिर शिवनगर के पीठाधीश्वर बच्चा बाबा बर्फानी ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। संतों ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम और महान संस्कृति है, जिसे सहेजकर रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कुछ व्यक्ति भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं लेकिन यह सपना उनका पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन


आरएसएस के राष्ट्रीय विचार प्रमुख सुरेंद्र जी ने संघ के 100 वर्ष के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे पर जोर देते हुए युवाओं से नशा व कुरीतियों से दूर रहकर संस्कारित जीवन अपनाने का आह्वान किया। संतों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भूपेंद्र सिंह ने की। आयोजन समिति ने सभी संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अजय प्रताप सिंह, राकेश कुमार, भूपेंद्र चौहान, योगेश कुमार, कपिल कुमार, रोविन्श बिश्नोई, योगेंद्र कुमार एडवोकेट व अभय प्रताप सिंह आदि रहे।

नबर -सात। विराट सम्मेलनमे हाथ उठाकर हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान करते संत
फोटो नंबर -आठ। विराट सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह।
फोटोनबर- नौ। विराट सम्मेलन में बोलते संत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed