{"_id":"6a2dc06110afdc3f2109f5ba","slug":"the-runaway-train-of-inflation-now-even-applying-the-brakes-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-924353-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सरपट दौड़ रही महंगाई की गाड़ी...अब ब्रेक लगाना भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सरपट दौड़ रही महंगाई की गाड़ी...अब ब्रेक लगाना भी
विज्ञापन
मुरादाबाद। दोपहिया वाहनों के पुर्जे भी अब महंगे हो गए हैं। ऑटो पार्ट्स बाजार में महंगाई का असर अब वाहन चालकों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले एक महीने में ब्रेक शू से लेकर मोबिल ऑयल तक कई जरूरी ऑटो पार्ट्स के दाम 21 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसके चलते दोपहिया वाहनों की मरम्मत व सर्विसिंग पहले के मुकाबले महंगी हो गई है।
रोडवेज, बुध बाजार, कांठ रोड स्थित ऑटो पार्ट्स दुकानों पर बीते एक महीने में कई उत्पादों की कीमतों में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा असर मोबिल ऑयल पर पड़ा है। जिसकी कीमत करीब 100 रुपये तक बढ़ गई है।
ऑटो पार्ट्स कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमत, परिवहन खर्च में इजाफा और कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ने के कारण खुदरा बाजार में दाम बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर आम वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। जिन्हें अब मरम्मत और सर्विसिंग पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज स्थित ऑटो पार्ट्स दुकानदार मोहम्मद तसलीम ने बताया कि पिछले एक महीने में कई उत्पादों की कीमतों में 10 से 21 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसका असर सर्विसिंग पर पड़ा है और अब दो पहिया वाहन की सामान्य सर्विसिंग में 800 से 1000 रुपये तक में हो रही है।
ऑटो पार्ट्स कारोबारी आतिफ का कहना है कि सामान महंगे होने से दुकानदारों का मुनाफा घट गया है। मैकेनिक और ग्राहक छूट की मांग कर रहे हैं। जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के मुताबिक पिछले एक महीने में बिक्री भी पहले मुकाबले घटी है।
000
सामान-एक महीने पहले कीमत-आज की कीमत
मोबिल ऑयल (900 एमएल)-370 रुपये-470 रुपये
ब्रेक तार-100 रुपये -130 रुपये
स्पार्क प्लग-110 रुपये -140 रुपये
पिस्टन-550 रुपये-580 रुपये
ब्रेक शू-220 रुपये-250 रुपये
(बाइक में इस्तेमाल होने वाले सामान)
000
ऑटो पार्ट्स विक्रेता बोले
ऑटो एक्सेसरीज के दाम भी 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं। मैकेनिक सामान पर छूट मांग रहे हैं। एक महीने से बिक्री भी प्रभावित हुई है।
-राजीव सेठी, ऑटो पार्ट्स विक्रेता
ऑटो पार्ट्स में एल्युमिनियम के सामान लगातार महंगे हो रहे हैं। ग्राहकों के साथ दुकानदार भी परेशान हैं। पहले के मुकाबले बिक्री भी घट गई है।
-दानिश रंगरेज, ऑटो पार्ट्स विक्रेता
-ऑटो पार्ट्स की कीमतों में 30 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। जिसका असर बाजार पर दिख रहा है। लोग वाहनों की मरम्मत कराने कम आ रहे हैं। -मोहम्मद मुकीम, ऑटो पार्ट्स विक्रेता