{"_id":"5e6e60348ebc3ea83532edc6","slug":"the-rumor-of-corona-virus-fears-affected-the-chicken-business","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: ‘घर की मुर्गी’ दाल से भी सस्ती, चिकन के कद्रदान भी हो गए कम, दस्तरख्वान से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: ‘घर की मुर्गी’ दाल से भी सस्ती, चिकन के कद्रदान भी हो गए कम, दस्तरख्वान से गायब
Sun, 15 Mar 2020 10:34 PM IST
अवधेश कुमार
आसिफ इकबाल, अमरोहा
आसिफ इकबाल, अमरोहा
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
पशु पक्षियों का कोरोना से कोई लेना देना नहीं है लेकिन कोरोना का खौफ हर जगह दिखने लगा है। फिलहाल सबसे अधिक असर चिकन के कारोबार पर है। चिकन दाल और करेला से सस्ता बिकने लगा है। चिकन दाम में गिरावट आ गई है। चिकन का दाम 160-180 रुपये से गिरकर अब 70 से 80 रुपये हो गया है। इसके अलावा रोस्टेड चिकन भी 140-160 रुपये किलो बिकने लगा है। चिकन की डिश के कद्रदान की संख्या भी कम हो गई है।
जिले में कोरोना से बचाव के लिए तरकीब अपनाई जा रही हैं। केंद्र सरकार ने एडवाइजरी भी जारी की है। पशु पक्षियों या अंडों से नुकसान नहीं होने का ऐलान किया है। शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों से साफ सफाई पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच कोरोना फैलने के अफवाह से चिकन के कारोबार प्रभावित हो गया है।
एहतियातन लोगों ने चिकन की खरीदारी कम कर दी है। इसके चलते चिकन की कीमत 160 रुपये से घट कर 80-100 रुपये किलो हो गई है। इससे अधिक की कीमत में दाल बिक रही है। मुर्गे की बिक्री भी कम हो गई है। कुछ दिन पहले तक 160 से 180 तक बिकने वाला चिकन अब 80 रुपये किलो पर आ गया है। चिकन कारोबारी अनवर ने बताया कि कारोबार में काफी कमी आई है। चिकन का दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। जबकि पहले 160 से 180 रुपये तक था।

मांग में कमी, आपूर्ति ज्यादा, पूंजी निकालने को कीमत घटाया
बायलर मुर्गे अमूमन डेढ़ महीना में एक किलो से अधिक हो जाता है। इस दरम्यान इसका मांस सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मुर्गे की खुराक भी सामान्य रहती है, लेकिन एक किलो वजन के बाद खुराक बढ़ जाती है। इससे आर्थिक बोझ पड़ने लगता है। ऐसे में कारोबारी मुर्गे को बेचने के लिए मार्केट में भेजते हैं।
फिलहाल मांग कम और आपूर्ति अधिक हो गई है। इससे चिकन का कारोबार लड़खड़ा गया है। पूंजी निकालने के लिए चिकन के कारोबारियों ने तरकीब निकाली है। ऐसे में चिकन की कीमत को घटा दिया गया है। बावजूद उसके खरीदार नहीं बढ़ रहे हैं।
एक नजर दाल की कीमतों पर
दाल कीमत
मसूर 80
अरहर 90
मूंग 90
उड़द 100
एक नजर सब्जी की कीमतों पर
सब्जी कीमत
टमाटर 30
कद्दू 40
भिंडी 60
शिमला मिर्च 65
कटहल 80
करेला 90
नोट: दाल और सब्जी की कीमत रुपये प्रति किलोग्राम है।
कोरोना वॉयरस का पशु पक्षियों से कोई लेना देना नहीं है। चिकन या अंडा से कोई नुकसान नहीं है। कुक्कुट या पक्षियों से फैलाव नहीं होता है। केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अंडे या चिकन खाने से किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।
-डॉ. बृजवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी