{"_id":"66848ed81524644c320b2934","slug":"the-road-of-sewer-line-collapsed-due-to-rain-in-polytechnic-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-430986-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला पॉलीटेक्निक में बारिश से धंसी सीवर लाइन की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला पॉलीटेक्निक में बारिश से धंसी सीवर लाइन की सड़क
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बारिश से राजकीय महिला पॉलीटेक्निक परिसर में सीवर लाइन के ऊपर डाली गई मिट्टी से मंगलवार को सड़क धंस गई। इसके कारण परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों का कहना है कि गहरे गड्ढे होने की वजह से हादसे की आशंका सता रही है। प्रधानाचार्य ने जल निगम के अधिकारियों से सड़क को ठीक करने के लिए कहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में एक जुलाई से 25 जुलाई तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग की परीक्षाएं हैं। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक और एमपीआई इंस्टीट्यूट के करीब 556 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में सुबह नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा है। विद्यार्थी मंगलवार सुबह जब परीक्षा देने पहुंचे तो पॉलीटेक्निक के मुख्य गेट पर बड़ा गड्ढा होने की वजह से वह मुश्किल से एक-दूसरे के सहारे संस्था के अंदर गए। यहां पर भी जगह-जगह सड़क धंसने की वजह से गड्ढे बन गए हैं। वहीं मुख्य भवन के सामने जलभराव हो गया। छात्रा प्राची श्रीवास्तव, रश्मि, अवंतिका राय और दीपिका वर्मा का कहना है कि इस समय हमारे पेपर चल रहे हैं। संस्था के मुख्य भवन के बाहर गड्ढे हो रहे हैं। उनमें पानी भर रहा है। परीक्षा देने जाते समय हादसा होने का डर सता रहा है।
अगस्त 2023 में शुरू हुआ था सीवर लाइन का काम
प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में उत्तर प्रदेश जल निगम को स्मार्ट सिटी के तहत कार्य कर रहा है। सीवर लाइन अगस्त 2023 में लाइन डाली है। यह मऊ गांव से परिसर में होकर मुख्य नाले से जोड़ी गई है। उप्र जल निगम ने कम से कम तीन सौ मीटर सड़क खोदकर मिट्टी डाल दी थी। अब बारिश होने की वजह से वह सड़क धंस रही है। जगह-जगह सात से आठ फीट के गड्ढे हो रहे हैं।
विज्ञापन
- जल निगम की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में है कि जहां सड़क खोदेंगे, वहां पक्की सड़क बनाएंगे। यह गड्ढे विद्यार्थियों के लिए खतरा हैं। मंगलवार दोपहर जल निगम ने जेसीबी से मिट्टी डालकर गड्ढा भर दिया है, लेकिन स्थित जस की तस है। -धीरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक
मुख्य लाइन से सीवर लाइन को जोड़ा जा रहा है। बारिश के कारण जगह बैठ गई थी। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई। काम शुरू कर दिया है। - मोहित राय, अधिशासी अभियंता जल निगम