{"_id":"699cb91ced84bff1600fa174","slug":"the-road-of-kapoor-company-bridge-started-getting-uprooted-within-four-months-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-841763-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चार माह में ही उखड़ने लगी कपूर कंपनी पुल की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चार माह में ही उखड़ने लगी कपूर कंपनी पुल की सड़क
विज्ञापन
मुरादाबाद। कपूर कंपनी पुल का निर्माण हुई अभी चार माह बीते हैं और इसकी सड़क उखड़ने लगी है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पुल से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। पुराने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से दिल्ली रोड की फैक्टरियों में आने वाले लोग, लाइनपार से सिविल लाइंस के स्कूलों में जाने वाले बच्चों से लेकर लाखों की आबादी पुल पर निर्भर है।
पुराना पुल करीब 26 साल चला लेकिन सड़क इस तरह उखड़ी नहीं। पुराना पुल दिसंबर 2022 में बंद किया गया था। इसके बाद नया पुल बनाना में रेलवे ने ढाई साल लगा दिए। नए पुल को 7.10 करोड़ रुपये से बनाया गया है। अक्तूबर 2025 में दशहरे के दिन पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया। इतने रुपये खर्च कर बने कपूर कंपनी पुल की सड़क ने चार माह में ही दम तोड़ना शुरू कर दिया है। पुल की ऊपरी सतह कई जगह से उखड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो सड़क पूरी तरह उखड़ जाएगी। इस मामले में सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि पुल की सड़क उखड़ने की जानकारी नहीं थी। इंजीनियरिंग विभाग को इससे अवगत करा मरम्मत कराई जाएगी।