फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The rice stored in dilapidated warehouses is being ruined by monkeys.

Moradabad News: गिरताऊ गोदामों में रखा धान, बंदर कर रहे बर्बाद

Wed, 07 Jan 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The rice stored in dilapidated warehouses is being ruined by monkeys.
कांठ। धान खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कांठ तहसील में संचालित सभी नौ क्रय केंद्रों पर अब तक किसानों से 1.45 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसानों से खरीदे जा रहे धान को नगर की उपमंडी समिति के जर्जर और गिराई गोदामों में रखा हुआ है। इन गोदामों की स्थिति इतनी दयनीय है कि कर्मचारी भी इनमें जाने से कतरा रहे हैं। एक गोदाम तो बिलकुल ही गिराऊ हालत में है। उसकी दीवार भी गिर गई है, जिस कारण गोदाम में बंदर घुसकर धान को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं धान के बोरे यहां टिनशेड के नीचे भी रखे हैं। इन्हें भी बंदर बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर अबकी बार उपमंडी समिति स्थल पर खाद्य विभाग के चार, गांव कुचावली स्थित समिति, फत्तेहपुर विश्नोई समिति, मौहड़ी हजरतपुर समिति, फूलपुर मिठ्ठनपुर समिति और अकबरपुर सिहाली समिति पर एक-एक धान खरीद केंद्र खोला गया था। इन केंद्रों पर एक अक्तूबर से किसानों से धान की खरीद की जा रही है। विपणन निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक उपमंडी समिति के चारों क्रय केंद्रों पर किसानों से 1.2 लाख क्विंटल, मौहड़ी हजरतपुर समिति पर 12800 क्विंटल, कुचावली समिति पर 2300, फत्तेहपुर विश्नोई समिति पर 14630, फूलपुर मिठ्ठनपुर समिति पर 10968 और अकबरपुर समिति पर 2700 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि काफी धान को यहां से उठवाकर मिलरों तक पहुंचा भी दिया गया है, जो धान शेष है और गोदामों में भरा हुआ है, उसे भी जल्द मिलरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान की कुटाई उपरांत चावल में एक प्रतिशत फोर्टिफाइड राइस कनेल (एफआरके) मिलाना अनिवार्य होता है। एफआईके मिलने में दिक्कत हो रही है, जिस कारण धान का उठान नहीं होने की दशा में खरीद भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed